Today Breaking News

मिर्जापुर के चुनार स्थित कांशीराम आवास में पिता ने चार बच्‍चों के साथ खाया जहर, अस्‍पताल में भर्ती

गाजीपुर न्यूज़ टीम, मिर्जापुर. चुनार कोतवाली क्षेत्र के संत थॉमस स्कूल के पास स्थित कांशीराम आवास में एक पिता ने अपनी चार मासूम संतानों को जहर खिला कर खुद भी जहर खा लिया। सभी की स्थिति बिगड़ने पर आसपास वाले उन्हें तत्काल पास में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर सभी को मंडलीय अस्पताल मीरजापुर रेफर कर दिया गया। पुलिस भी सभी के होश में आने के बाद ही पुलिस टीम पूछताछ कर मामले की जांच पड़तार करने की तैयारी में है। हालांकि, पुलिस पारिवार‍िक वजहों को ही अभी तक केंद्र मान रही है। 

कांशीरात शहरी आवास योजना में काफी समय से निवास कर रहे एक व्‍यक्ति के घर संदिग्‍ध हाल में जहर खाकर जान देने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद सभी को अस्‍पताल ले जाया गया। घटना का दुखद पहलू यह रहा कि व्‍यक्ति ने जहर खाने से पहले अपने चार बच्‍चों को भी जहर खिला दिया। जहर का सेवन करने के बाद सभी की हालत खराब हो गई। आनन फानन सभी को अस्‍पताल ले जाया गया जहां पर सभी की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। इस बाबत पुलिस को भी सूचना दी गई तो मौके पर जाकर पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की है।

स्‍थानीय लोगों के अनुसार गरीब परिवार से संबंधित युवक के चार बच्‍चे थे। काफी समय से आर्थिक हालत खराब होने की वजह से परिवार में आंतरिक कलह भी रहती थी। संभवत: इन्‍हीं सब वजहों से आजिज आकर पहले बच्‍चों को और फ‍िर खुद ही जहर खाकर जान देने की कोशिश की। माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह ही जहर खाकर जान देने की वजह बनी है। हालांकि, सभी की हालत काफी चिंताजनक है और गहन चिकित्‍सा के बाद सभी की जान बचाने की कोशिश की जा रही है। काफी प्रयास के बाद भी देर शाम तक सभी की हालत खतरे में बनी रही।