Today Breaking News

Weather Update Ghazipur: मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी, जाने कब बरसेगा तेज पानी, रहें तैयार ☔

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा तो तापमान और उमस से भी राहत मिलेगी। इसी के साथ ही उमस का दौर जल्‍द बीतेगा साथ ही सुबह ठंड का दौर माह भर में शुरू हो जाएगा। जबकि 15 सितंबर के बाद वातावरण में सुबह कुहासा का दौर भी शुरू हो जाएगा। इसी के साथ ही मौसम का रुख बदलेगा और गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। 

Weather Update Ghazipur

गाजीपुर में आज यानि मंगलवार को सुबह आसमान साफ रहा और सुबह ठंडी हवाओं का दौर रहा। वातावरण में ठंडी हवाओं का रुख रहने से लोगों को राहत रही और सुबह मौसम का रुख लोगों को राहत देता रहा। हालांकि, सुबह धूप खिलने के बाद उमस का असर भी हुआ और लोग सात बजे के बाद मौसम का असर बदला और लोग पसीना- पसीना होता रहा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में ठंड का असर होगा और वातावरण में राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राहत का दौर शुरू हो जाएगा। 

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनना शुरू हो गया है, जिसकी वजह से नमी लिए हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर आनी शुरू हो गई हैं। बारिश कराने वाले सिस्टम अगले 48 घंटे में सक्रिय हो सकते हैं। बदली छाई रहेगी, जबकि बदली छाने की संभावना है। अरब सागर से हवा भी आ सकती है। तापमान में उतार चढ़ाव होगा।

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी एसएन सुनील पांडेय ने बताया की बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भागों के ऊपर शीघ्र ही निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है, जो क्षोभमंडल की मध्य परतों तक फैला हुआ है। दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से दूर, इसी क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर अगस्त का पहला निम्न दबाव क्षेत्र बनने की उम्मीद है।

Weather Update Ghazipur

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक रहा, न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य रहा। आर्द्रता अधिकतम 86 फीसद और न्‍यूनतम 72 फीसद दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों के अनुसार पूर्वांचल और आसपास बादलों की सक्रियता बनी हुई है। वहीं इस पूरे सप्‍ताह बादलों की आवाजाही का रुख बने रहने की उम्‍मीद मौसम विभाग ने जाहिर की है। पूर्वांचल तक बंगाल की खाड़ी से नमी युक्‍त बादलों की सक्रियता का दौर पूर्वांचल तक है। माना जा रह है कि लोकल हीटिंग का मेल हुआ तो बादल बूंदाबांदी करा सकते हैं।

यह मौसम प्रणाली जल्द ही अच्छी तरह से प्रभावी हो जाएगी और बनने के लगभग 24 घंटे बाद ओडिशा तट को भी पार करेगी। निम्न दबाव का क्षेत्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बुधवार या गुरुवार को पहुंच सकता है। मौसमी सिस्टम आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड में को भी प्रभावित करेगा। 

सिक्किम, पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब चल रहा है और पूर्वी सिरा अपनी सामान्य स्थिति में है। एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र उत्तर पश्चिम तथा उससे सटे हुए मध्य पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट के आसपास बना हुआ है, जो समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। 

अगले 24 घंटे के दौरान, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

'