Today Breaking News

नंदगंज में भाजयुमो के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा राजेश राजभर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर मंगलवार को पहली बार जनपद आगमन पर नन्दगंज मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने नन्दगंज पहुँचने ही फूल माला पहना कर उनका भव्य स्वागत किया। 

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रुद्रा पाण्डेय ने कहा राजेश भारद्वाज को भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने से गाजीपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है।

इस अवसर पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ट के जिला संयोजक रविन्द्र श्रीवास्तव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी लोगो के लिए गौरव की बात है कि गाजीपुर के एक कर्मठ, होनहार भाजपा कार्यकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। निश्चित रूप से इससे भाजपा कार्यकताओ का मनोबल बढ़ेगा। इस मौके पर पंकज पांडेय, मंटू राय, बलवंत बिन्द, नंदलाल कुशवाहा, पारस बिन्द, अश्वनी बिन्द, बिजेन्द्र बिन्द, राज सिंह, राममूरत कुशवाहा, प्रवीण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, सोनू सिंह आदि लोग मौजूद रहे.

'