Today Breaking News

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने किया बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई निरीक्षण, कहा- सरकार पीड़ितों के साथ

गाजीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। हेलीकाप्टर से शहर के सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के बाद वह अधिकारियों के साथ बचाव कार्यों की समीक्षा समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने पीड़ित लोगों और जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या में सरकार उनके साथ है। बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी।

सुबह 10 बजे लखनऊ से रवाना होने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज आकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने सलोरी, अशोक नगर, शिवकुटी, दारागंज, फाफामऊ, बघाड़ा समेत अन्य गंगा की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इसके बाद  पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरने के बाद सरकिट हाउस पहुंचे और वहां बाढ़ प्रभावी क्षेत्र के संदर्भ में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद वह राष्ट्रीय राजमार्ग (राम वन गमन मार्ग) की समीक्षा के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद केशव पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 

पत्रकारों से भी केशव ने की वार्ता: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दोपहर सवा दो बजे पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए हर कदम उठाए जा रहे हैं। शासन प्रशासन हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों के लिए भोजन और दवाओं समेत अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएं। केशव प्रसाद शाम पांच बजे संघ से जुड़े पंडित राम शिरोमणि मिश्र के निधन पर जमुनीपुर कोटवा स्थित उनके आवास जाएंगे। इसके बाद सरकिट हाउस पहुंचेंगे।

कल कौशाम्बी में रहेंगे डिप्टी सीएम :  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को कौशाम्बी में रहेंगे। यहां बाढ़ का जायजा लेने के अलावा कई कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

बाढ़ पीड़ितों की मदद को हेल्पलाइन : दिशा छात्र संगठन की ओर से चलाए जा रहे बाढ़ पीड़ित सहायता अभियान के लिहाज से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। संगठन के कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित इलाके में खाद्य सामग्री, दवाओं और अति आवश्यक सामग्री की किट का वितरण कर रहे हैं। संगठन के अविनाश ने बताया कि छोटा बघाड़ा में 8858288593 पर अमित, सलोरी में 8318226322 पर चन्द्रप्रकाश, करेली में 9794240794 पर अनवर आजम, कीडगंज में 8604884017 पर शुभम और राजापुर में 9450989379 पर महाप्रसाद मदद करेंगे।

'