Today Breaking News

गाजीपुर एसपी ने बदले कई चौकी इंचार्ज और 61 दरोगाओं को किया इधर से उधर

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी ओपी सिंह ने जनपद के कई चौकी इंचार्ज समेत 61 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। स्थानांतरण के क्रम में उप निरीक्षक उदय शंकर मिश्र एसएसआई थाना कोतवाली का स्थानांतरण वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलदारनगर के पद पर किया है। 

उप निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी प्रभारी चौकी गोरा बाजार कोतवाली का स्थानांतरण चौकी प्रभारी हंसराज पुर थाना शादियाबाद, उपनिरीक्षक राम कुमार दुबे चौकी प्रभारी सदर अस्पताल थाना कोतवाली का स्थानांतरण थाना नंदगंज , उप निरीक्षक अनुराग गोस्वामी चौकी प्रभारी बुजुर्गों थाना कोतवाली का स्थानांतरण चौकी प्रभारी भीतरी थाना सैदपुर पर किया है।

एसपी ने उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी महाराजगंज थाना कोतवाली का स्थानांतरण चौकी प्रभारी शेरपुर थाना भावरकोल किया है। उप निरीक्षक संदीप दुबे चौकी प्रभारी रजदेपुर थाना कोतवाली का स्थानांतरण चौकी सिरगिथा थाना नंदगज के पद पर किया है। उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह थाना कोतवाली से स्थानांतरित होकर चौकी प्रभारी खुदाई पूरा थाना कोतवाली पर हुआ है। 

उप निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा चौकी प्रभारी खुदाई पूरा थाना कोतवाली का स्थानांतरण चौकी प्रभारी रजदेपुर पुर थाना कोतवाली के पद पर हुआ है।उप निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा का स्थानांतरण चौकी प्रभारी खिदिरपुर थाना करंडा से आईजीआरएस सेल में हुआ है। उप निरीक्षक आलोक त्रिपाठी चौकी प्रभारी मंडी समिति जंगीपुर से चौकी प्रभारी खिजिरपुर थाना करंडा को हुआ है। उपनिरीक्षक सत्य नारायण यादव थाना जंगीपुर से स्थानांतरित होकर थाना बहरियाबाद गए।ओम प्रकाश यादव उप निरीक्षक थानाजंगीपुर से थाना मोहम्मदाबाद कर दिया गया है।

उनि आशुतोष शुक्ला थाना जंगीपुर से थाना गहमर, उपनिरीक्षक मंसाराम गुप्ता थाना जंगीपुर से थाना करीमुद्दीनपुर स्थानांतरित हुए हैं ।उपनिरीक्षक यज्ञ नारायण यादव थाना जंगीपुर से थाना शादियाबाद स्थानांतरित हुए हैं। उप निरीक्षक प्रमोद कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी धनीपुर थाना भुडकडा से स्थानांतरित होकर थाना भांवरकोल गए। जितेंद्र कुमार चौकी प्रभारी जलालाबाद थाना दुल्लापुर से थाना खानपुर स्थानांतरित हुए हैं। 

मुन्ना लाल शर्मा थाना दुल्लापुर से थाना करीमुद्दीनपुर , उपनिरीक्षक मोहम्मद इजहार का थाना दुल्लापुर से थाना रेवतीपुर गए। अशोक कुमार तिवारी चौकी प्रभारी हंसराज पुर थाना शादियाबाद से स्थानांतरित होकर थाना मोहम्मदाबाद , उपनिरीक्षक कृष्ण कांत गौतम थाना शादियाबाद से थाना कासिमाबाद गए। 

उपनिरीक्षक श्री बलवंता थाना शादियाबाद से थाना नोनहरा, श्रीराम यादव थाना शादियाबाद से थाना कासिमाबाद को स्थानांतरित हुए। उप निरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी सिरगिथा थाना नंदगंज से थाना जमानिया को स्थानांतरित हुए।उ०नि० प्रशांत कुमार चौधरी चौकी प्रभारी भीतरी थाना सैदपुर से चौकी प्रभारी अटवा मोड़ थाना नोनहरा गए। उपनिरीक्षक यशवंत सिंह थाना सैदपुर से थाना बिरनो स्थानांतरित हुए। 

उपनिरीक्षक गिरजा शंकर पासी थाना सैदपुर से थाना गहमर स्थानांतरित हुए। उपनिरीक्षक अनूप यादव थाना खानपुर से थाना जंगीपुर को गए। बलवंत यादव उपनिरीक्षक थाना खानपुर से थाना भुड़कुड़ा गए। उपनिरीक्षक नंदलाल चौकी प्रभारी हुरमुजपुर थाना शादियाबाद से थाना जमानिया को,उ.नि. इष्ट देव पांडे थाना बहरियाबाद से थाना रेवतीपुर स्थानांतरित हुए। उपनिरीक्षक जयप्रकाश थाना कासिमाबाद से थाना दिलदारनगर, उपनिरीक्षक अभिराज सरोज थाना कासिमाबाद से थाना शादियाबाद ,उप निरीक्षक देवेंद्र बहादुर सिंह चौकी प्रभारी अटवामोड़ थाना नोनहरा से चौकी प्रभारी कस्बा सैदपुर थाना सैदपुर गए।

उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव थाना नोनहरा से थाना मरदह, उपनिरीक्षक हैदर अली मंसूरी थाना नोनहरा से थाना सैदपुर, उप निरीक्षक संदीप कुमार थाना मरदह से थाना जंगीपुर, उप निरीक्षक सुरेंद्र नाथ यादव थाना मरदह से थाना खानपुर, उप निरीक्षक हरिश्चंद्र थाना मरदह से थाना खानपुर, रोहित कुमार यादव थाना विरनो से थाना नोनहरा, उप निरीक्षक विजय कांत द्विवेदी थाना से थाना जंगीपुर, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव थाना मोहम्मदाबाद से चौकी प्रभारी गोरा बाजार ग़ाज़ीपुर, उप निरीक्षक रंजीत कुमार थाना मोहम्मदाबाद से थाना बहरियाबाद, उपनिरीक्षक संजय कुमार सरोज चौकी प्रभारी शेरपुर थाना भांवरकोल से थाना जमानिया, उपनिरीक्षक नंदलाल मिश्रा थाना करीमुद्दीनपुर से थाना मरदह,उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी थाना दुल्लापुर से नंदगंज, रामनेवस थाना जमानियां से दिलदारनगर, सुरेश चंद्र थाना जमानिया से थाना करंडा,

उपनिरीक्षक कौशलेश कुमार शर्मा थाना जमानिया से चौकी प्रभारी अस्पताल थाना कोतवाली, उप निरीक्षक मईयादीन थाना दिलदार नगर से थाना जंगीपुर, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव थाना दिलदारनगर से थाना सैदपुर, उप निरीक्षक सुनील कुमार थाना दिलदार नगर से थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक बृजमोहन थाना सुहावल से थाना दुल्लापुर ,उप निरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी थाना सुहवल से थाना शादियाबाद, उपनिरीक्षक कृपा शंकर उपाध्याय थाना रेवतीपुर से चौकी प्रभारी बुजुर्ग थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक रितेश कुमार द्विवेदी थाना रेवतीपुर से थाना विरनो, उपनिरीक्षक श्रीमती रेनू यादव प्रभारी शक्ति मोबाइल थाना कोतवाली से आरटीसी गाजीपुर, 

उप निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी कस्बा सैदपुर थाना थाना सैदपुर से चौकी प्रभारी मंडी समिति थाना जंगीपुर, उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार राय थाना जमानिया से न्यायालय सुरक्षा, उपनिरीक्षक दिग्विजय नाथ तिवारी पुलिस लाइन से थाना सुहवल, उप निरीक्षक रामाश्रय यादव थाना विरनो से चौकी प्रभारी महाराजगंज थाना कोतवाली को स्थानांतरित हुए।

'