भेस बदलकर बैठी थी ‘महिला पुलिसकर्मी’, लडकों ने छेड़ा तो दे दी ये सजा
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। क्लिप में एक महिला भेस बदलकर मनचलों को सबक सीखाती नजर आ रही है। दरअसल, महिला एक बस स्टॉप पर बैठी होती है। जहां तीन लड़के उसे छेड़ने का प्रयास करते हैं। तभी महिला अपनी पुलिस वाले रूप में आ जाती है। यह देखकर लड़कों की हालात खराब हो जाती है, और वे महिला के सामने गिड़गिड़ाते नजर आते हैं। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग कह रहे हैं कि यह स्क्रीप्टेड है। फिलहाल, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है।
इस क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला बस स्टॉप पर बैठी है और एक लड़का उससे बात कर रहा है। कुछ पल बतियाने के वो महिला के पास बैठ जाता है। इसके बाद वहीं थोड़ी दूर बैठे दो लड़कों में से एक महिला से पूछकर उसके दूसरी तरफ बैठ जाता है।
अचानक महिला गुस्से में खड़ी होती है और अपनी ड्रेस उतार देती है। यह देखकर लड़कों की हालात पतली हो जाती है। क्योंकि ऊपर पहनी ड्रेस उतराने के बाद महिला पुलिस की वर्दी में आ जाती है और तीन मनचलों से उठक-बैठक करवाती है।
😭😭😭😭😭☢️ pic.twitter.com/zLhzRIR8Sf
— Amit (@AmitShahenshah) September 14, 2021
इस 24 सेकंड के क्लिप को न्यूज लिखे जाने तक 13 हजार से अधिक व्यूज और 1 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, बहुत से लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां कुछ लोगों की हंसी नहीं रुक रही, वहीं कई यूजर्स कह रहे हैं कि कमाल कर दिया। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि वीडियो स्क्रीप्टेड है। मतलब, जो कुछ भी हुआ वह सब पहले से प्लान किया गया था।
🤣🤣🤣 pic.twitter.com/Gu0pn3oVub
— GUNTASH BASSI (@guntashbassi) September 14, 2021