Today Breaking News

पुलिस वालों से उलझे BJP कार्यकर्ता की थाने में पिटाई, धरने पर बैठे भाजपाई

गाजीपुर न्यूज़ टीम, चंदौली. चंदौली में सैयदराजा थाने में मंगलवार की रात भाजपा कार्यकर्ता विशाल मध्येशिया उर्फ टून्नू की पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी। वह दो पक्षों के विवाद का समझौता कराने थाने पर गए थे। पार्टी कार्यकर्ता के पिटाई की जानकारी होते ही भाजपाइयों का गुस्सा भड़क गया। जिलाध्यक्ष व नपं चेयरमैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। वहीं सीओ सदर अनिल राय पहुंचकर देर रात तक समझाने-बुझाने में जुटे रहे। 

भाजपा कार्यकर्ता विशाल मध्येशिया मंगलवार की रात दो पक्षों में विवाद को लेकर थाने में समझौता कराने गया था। पुलिस का आरोप है कि सत्ता का धौंस दिखाते हुए वह उपनिरीक्षक व पुलिस कर्मियों से उलझ गया। इस पर पुलिसकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी।

इससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही भाजपा ज़िलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, राणा प्रताप सिंह, नपं चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। आरोपित पुलिस कर्मियों के ख़िलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर सीओ सदर अनिल राय पहुंच गए। सीओ ने दोनों पक्ष में सुलह समझौता कराकर मामले को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि भाजपाई कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। देर रात तक थाने में पंचायत चलती रही। 

'