Today Breaking News

गाजीपुर के आईपीएस संतोष कुमार सिंह को अमेरिका में मिलेगा अवार्ड

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के देवकली निवासी आईपीएस संतोष कुमार सिंह को अमेरिका में स्थित अंतर्राष्ट्रीय पुलिसिंग संस्था आईएसीपी (इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस) ने टॉप अधिकारियों की सूची में रखा है। उन्हें बेहतर पुलिसिंग के लिए आईएसीपी अवार्ड, 2021 से अमेरिका में सम्मानित किया गया जाएगा। छत्तीसगढ में पुलिस अधीक्षक कोरिया के पद पर तैनात संतोष कुमार सिंह के अलावा देश के कई आईपीएस समेत विश्व के 165 देशों के पुलिस अधिकारी सूची में शामिल हैं।

आईपीएस संतोष कुमार सिंह
आईपीएस संतोष कुमार सिंह

गाजीपुर में मूलरूप से देवकली निवासी संतोष सिंह छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस हैं और कई जनपदों में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। वर्तमान में कोरिया के एसपी बतौर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनको यह अवार्ड '40 अंडर 40' कैटेगरी में दिया जा रहा है। जिसमें 40 वर्ष से कम आयु में बेहतर पुलिसिंग और प्रयोगधर्मी अधिकारी शामिल हैं। पिछले आठ वर्षों में बेहतर पुलिसिंग व पुलिस की छवि सुधारने में किये गये कार्यों के आंकलन के आधार पर यह अवार्ड दिया जा रहा है। 

विश्व के छह देशों संयुक्त राज्य अमेरिका, यूएई, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया और भारत के 40 पुलिस अधिकारियों को इस अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। अधिकारियों को अक्टूबर 2022 में टेक्सास अमेरिका में यह अवार्ड प्रदान किया जायेगा। संतोष कुमार सिंह के पिता अशोक कुमार कुशवाहा पत्रकार हैं। उनके एक छोटे भाई डा. शैलेन्द्र कुमार सिंह चंदौली के अस्पताल और दूसरे डा. धर्मेन्द्र कुमार सिंह शिलांग युनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।


'