Today Breaking News

होमगार्ड भर्ती 2021: जितने दिन करेंगे काम उतने दिन की ही मिलेगी सैलरी, जानें यहां होमगार्ड भर्ती से संबंधित सारी बातें

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के पदों पर बहाली के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त हजारों पद खाली हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं और राज्य को 30,000 नए होमगार्ड जवान मिल सकते हैं। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए इसी माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के हजारों पद खाली है। इसलिए राज्य सरकार जल्द से जल्द इन पदों पर भर्ती करना चाहती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर।नजर बनाए रखनी चाहिए।

कितने पदों पर निकल सकती है भर्ती :

राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त 1 लाख 18 हजार 348 पद स्वीकृत हैं। लेकिन, वर्तमान में 87 हजार 184 होमगार्ड ही कार्यरत हैं। साथ ही प्रतिवर्ष 3 से 4 हजार जवान सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं। इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि राज्य के होमगार्ड विभाग में लगभग 30,000 पदों पर नई नियुक्तियां हो सकती हैं।

जितने दिन काम उतने दिन की मिलेगी सैलरी :

होमगार्ड जवान की नौकरी स्थायी नहीं होती है, इस वजह से इनकी सैलरी ड्यूटी के दिनों के आधार पर बनती है।होमगार्ड जवानों को उतने ही दिन की सैलरी मिलती है, जितने दिन वो काम करते हैं। राज्य में एक होमगार्ड जवान को इस वक्त 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती है। होमगार्ड जवानों को पहले 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी, लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है।

'