Today Breaking News

होमगार्ड भर्ती 2021 में महिलाओं की नियुक्ति पर रहेगा जोर, जानें क्या रहेगा फिजिकल स्टैंडर्ड, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवानों के खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के हजारों पद खाली हैं। इसलिए राज्य सरकार जल्द से जल्द इन पदों पर नियुक्ति करना चाहती है। 

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार होमगार्ड विभाग में खाली पड़े लगभग 19,000 से 30,000 पदों पर भर्ती कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

महिलाओं की नियुक्ति पर रहेगा जोर :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती में महिलाओं की नियुक्ति पर विशेष जोर दिया जा सकता है। दरअसल राज्य सरकार द्वारा इस वक्त महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं को चलाया जा रहा है और इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए होमगार्ड भर्ती में महिलाओं की नियुक्ति पर विशेष जोर दिया जा सकता है। गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य में होमगार्ड जवानों के खाली पड़े 19,000 से 30,000 पदों पर भर्ती किया जा सकता है।

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के हजारों पद खाली है। इन पदों के खाली होने की वजह से राज्य में कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए राज्य सरकार इन पदों पर जल्द से जल्द बहाली करना चाहती है। ये भी पढ़े: सेना के जवान ने की आत्महत्या, ड्यूटी के दौरान इंसास राइफल से खुद को मारी गोली

क्या होगा महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों का जरूरी शारीरिक मापदंड 

शारीरिक मापदंड पुरुष अभ्यर्थी महिला अभ्यर्थी

ऊंचाई 168 सेमी                    150 सेमी

दौड़ 5 किमी 24 मिनट में             2.5 किमी 18 मिनट 

सीना 80 से 85 सेमी                  माप से बाहर रखा जाएगा

लम्बी कूद 12 फिट                   8 फिट

यह सभी आंकड़े विभिन्न अर्धसैनिक बलों के आधार पर बताए गए हैं। इस संबंध में स्पष्ट जानकारी होमगार्ड के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद उपलब्ध करा दी जाएगी। 

आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक पात्रता

होम गार्ड अथवा गृह रक्षक के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़े: दागी और भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की फिर होगी छंटनी, स्क्रीनिंग शुरू करने का आदेश

'