Today Breaking News

Ghazipur: धारदार हथियार से गला काटकर युवक की हत्या, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गेहूड़ी पुलिया के पास मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम वासुदेवपुर निवासी भुआल राजभर (40) की गला काटकर हत्या कर दी गई। जानकारी होने के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। 

भुआल सउदी रहकर मजदूरी करता था। एक साल पहले लाक डाउन में घर आया था। घर पर ही रह रहा था। आर्थिक स्थित खराब होने से इसने जमीन भी बेची थी। बुधवार की रात सात बजे से वह गायब था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो लोगों को लगा कि कहीं होंगे। आधी रात तक न लौटने पर घर के लोगों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं अता-पता नहीं चला। सुबह पुलिया के पास से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो वह मृत पड़ा था। 

पास में खून बहे थे। सूचना लगते ही लोगों की बड़ी संख्या में मौके पर भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने देखा तो उन्होंने पहचान की। जानकारी लगते ही स्वजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों का भी मजमा लग गया। उसकी हत्या से लोग सन्न रह गए। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भुआल ने नीला जींस व सफेद शर्ट पहन रखी थी।

परिजनों के अनुसार भुआल इन दिनों ज्यादा परेशान था। वह नशे का भी आदी हो चुका था। उसके पाकेट में शराब की बोतल, गांजा की पुड़िया व सुर्ती का डब्बा मिला।लोगों का कहना है कि वह प्राय: नशे में रहता था। उसके पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां और दो बेटे हैं। अभी तीन की शादी करनी है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पीड़ित परिवार के लोगों के आसपास के लोग ढांढस बंधाते रहे।


'