Today Breaking News

गाजीपुर में सिबगतुल्लाह अंसारी का सपा कार्यालय लोहिया भवन पर स्वागत, मजबूती का दावा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर सोमवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर हाल में अपने पुत्र मन्नू अंसारी के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले मुहम्मदाबाद के पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी का काफिला जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव के मटेंहू, मरदह, बरहीं, भड़सर, बिरनो, जंगीपुर होते हुए काफिला पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर पहुंचा, उनका भव्य स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि सिबगतुल्लाह अंसारी के पार्टी में शामिल होने से दल काफी मजबूत हुआ है। समाजवादी पार्टी जनपद की सातों विधानसभा सीट पर चुनाव जीतने के अलावा पूर्वांचल की अधिकतम सीटों पर पार्टी अपना झंडा फहराएगी और अखिलेश को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता प्रशस्त करेगी। सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि देश-प्रदेश की सत्ता पर हुकूमत कर रही तानाशाही सरकार को हटाने में केवल और केवल समाजवादी पार्टी ही सक्षम है। अखिलेश के अलावा भाजपा के खिलाफ प्रदेश में कोई भी राजनीतिक दल संघर्ष नहीं कर रहा है। हमारा समाजवादी पार्टी में शामिल होने का मकसद भाजपा की जुल्मी, तानाशाही और साम्प्रदायिक सरकार को उखाड़ फेंकना और अखिलेश जी के हाथों को मजबूत करना है।

इस दौरान विधायक डा. वीरेंद्र यादव, डा. नन्हकू यादव, मन्नू अंसारी, सलमान अंसारी, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, रितेश सिंह, आशू दुबे, रामवचन यादव प्रधान, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार बिंद, गोपाल यादव, ओमप्रकाश यादव, अमित ठाकुर, राधेमोहन सिंह, विजय कुमार, कालीचरण राजभर, राजेश कुशवाहा, सुदर्शन यादव आदि रहे।