Today Breaking News

उप्र होमगार्ड भर्ती 2021: इस वक्त कितने पद हैं खाली और कितने पदों पर निकलने वाली है होमगार्ड भर्ती, यहाँ जानें

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के लिए अभ्यर्थी काफी समय से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी होने से अभ्यर्थियों के हाथ सिर्फ निराशा ही लगी है। 

गौरतलब है कि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में होमगार्ड जवानों के खाली पड़े हजारों पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड जवानों की इस भर्ती में पदों की संख्या 19,000 से 30,000 के बीच हो सकती है और इसके लिए इसी माह में नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

होमगार्ड विभाग में इस वक्त खाली हैं इतने पद :

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में इस वक्त कुल 1,18,348 स्वीकृत पद हैं। लेकिन, वर्तमान में लगभग 86,000 होमगार्ड जवान ही कार्यरत हैं। इसके साथ ही हर वर्ष 3 से 4 हजार कर्मी रिटायर भी हो जाते हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस वक्त राज्य के होमगार्ड विभाग में 30,000 से अधिक पद खाली हैं और खाली पड़े पदों की संख्या में निरंतर वृद्धि भी हो रही है।

कितने पदों पर निकल सकती है भर्ती :

खाली पदों की संख्या के आधार पर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि होमगार्ड विभाग 19,000 से 30,000 पदों पर भर्तियां कर सकता है। हालांकि पदों की संख्या को लेकर वास्तविक स्थिति का पता नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ सकती है। 

इस भर्ती के लिए मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के हजारों पद खाली है। इन पदों के खाली होने की वजह से राज्य में कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए राज्य सरकार इन पदों पर जल्द से जल्द बहाली करना चाहती है।

'