Today Breaking News

शादी के बाद महिलाओं को मतदाता सूची में पता बदलवाना हुआ आसान, करना होगा यह काम

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम एक नवम्बर से शुरू हो रहा है। जिन महिलाओं का पता विवाह के बाद बदल गया है उनके लिए मतदाता सूची में संशोधन कराने के लिए आसान विकल्प दिया गया है। शनिवार को जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस वार्ता में इस प्रक्रिया के बारे में बताया।

अक्सर महिलाएं विवाह के बाद पति के घर आ जाती हैं। चुनाव के दौरान वोट देने के लिए अपने पिता के घर जाना पड़ता है। उनके लिए विकल्प दिया गया है कि नाम संशोधन के फार्म में पति लिखकर दे कि यह उनकी पत्नी है तो नया पता दर्ज हो जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि संशोधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को किया जाएगा। राजधानी में कुल 1526 मतदान केन्द्र, 4018 मतदेय स्थल यानी बूथ हें। इस बार मतदाताओं की सहायता के लिए डिस्ट्रिक कॉन्टेक्ट सेंटर भी कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 28 ए में स्थापित कियाय गया है। 

राजधानी लखनऊ में 37 लाख 31 हजार मतदाता

मौजूदा समय राजधानी कें 37 लाख 31 हजार 189 मतदाजा हैं। इनमें 19 लाख 94 हजार 484 पुरुष, 17 लाख 36 हजार 507 महिलाएं और 198 अन्य मतदाता शामिल हैं। 23 हजार 400 मतदाता 18 से 19 वर्ष की आयु के हैं।

चार दिन विशेष अभियान

पुनरीक्षण के बीच विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। सात नवम्बर को पहला विशेष अभियान होगा। इसके बाद 13, 21 और 28 नवम्बर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशेष अभियान के दिन अपने मतदान केन्द्र पर पहुंच कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का अवसर होगा। बीएलओ और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी मतदान केन्द्रों पर मौजूद रहेंगे।

'