Today Breaking News

Mahila Mate Bharti 2021: महिला मेट के पदों पर जिनका होगा चयन, उन्हें PWD के इन पदों के बराबर मिल सकता है वेतन , जानें

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. Mahila Mate Bharti 2021: मनरेगा कार्य के कुशल संचालन व ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं की रोजगार में साझेदारी बढ़ाने के लिए महिला मेट के पदों में भर्ती कराई जा रही है। इस पदों के लिए ग्राम पंचायत की मूल निवासी को ही आवेदन के पात्र माना जाता है।

Mahila Mate Bharti 2021

Mahila Mate Bharti 2021: साल 2005 में केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की शुरुआत की गई थी। हाल ही में उत्तर प्रदेश की ग्राम सभाओं के अंतर्गत मनरेगा योजना कार्यक्रम के कुशल संचालन और शिक्षित महिला उम्मीदवारों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से महिला मेट के पदों पर भर्ती निकाली गई थी। 

इन पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती में संबंधित ग्राम पंचायत की आठवीं पास महिला मूल निवासी को ही आवेदन करने का मौका दिया गया था। महिला मेट के पदों पर आवेदनकर्ताओं का चयन उनकी मेरिट के आधार पर किया जाना था। 

Mahila Mate Bharti 2021 भर्ती में पूर्ण रूप से सफल उम्मीदवारों को चयन के बाद अच्छा मासिक वेतन दिया जाता है। महिला मेट भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह से आधिकारिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। 

महिला मेट को कितना मिल सकता है वेतन 

एक मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक, जो महिलाएं मेट पदों के लिए चुनी जाएंगी उन्हें अर्द्धकुशल मजदूर की मजदूरी दी जाएगी। यह मजदूरी राज्य में लोक निर्माण विभाग के 18 जोनों में प्रचलित अर्द्धकुशल मजदूर के काम के पैमाने पर तय की जाएगी। जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह दर अधिक है तो वहीं बुंदेलखंड और पूर्वांचल में मजदूरी का यह दर कुछ कम है। इस बारे में और अधिक स्पष्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को संबंधित ग्राम प्रधान या ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से संपर्क कर लेना चाहिए। 

कितनी मिलती है एक अर्धकुशल व कार्यकुशल मजदूर को दैनिक मजदूरी 

वर्तमान में अर्द्धकुशल श्रमिकों को 287.90 रुपये दैनिक मजदूरी मिल रही है वहीं कुशल श्रमिकों को 379.51 रुपये दी जाती है. अब अर्द्धकुशल को 38.26 रुपये बढ़ाकर 326.16 रुपये और कुशल श्रमिकों की श्रेणी के मजदूरों को 50.43 रुपये बढ़ाकर उन्हें 429.94 रुपये देने का निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश महिला मेट भर्ती की सैलरी 

सरकार के मुताबिक महिलाओं का सिलेक्शन उनके कौशल के अनुसार किया जाएगा। सैलरी की बात करें तो महिलाओं को महिला मेट के जरिए ₹8000 से ₹9000 प्रतिमाह मिलेंगे। 

उत्तर प्रदेश महिला मेट भर्ती कर्तव्य/जिम्मेदारी

महिला मेट में भर्ती होने वाली महिलाओं को निम्नलिखित जिम्मेदारियां दी जाएंगी: 

  • महिला मेट में काम कर रही महिलाओं को सभी मजदूरों का पूरा हिसाब रखने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
  • महिलाओं को मजदूरों की हाजिरी लेनी होगी।
  • यदि किसी मजदूर को काम करने के समय कोई शारीरिक बाधा हुई तो उनके उपचार के लिए महिला मेट को जिम्मेदारी दी जाएगी। 
  • ग्राम पंचायत के तहत जो भी नरेगा के कार्यक्रम होंगे उन सब कार्यक्रमों में मजदूरों पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी भी महिलाओं को लेनी है। 
  • जो भी कार्य होंगे उन सब का एक लिखित रूप से रजिस्टर यार रिकॉर्ड बनाने की जिम्मेदारी महिलाओं को दी जाएगी। 

महिला मेट उत्तर प्रदेश 2021 पात्रता 

महिला मेट भर्ती उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए ही है। किसी और राज्य की महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।

महिला मेट भर्ती उत्तर प्रदेश दस्तावेज

दस्तावेजों से जुड़ी कोई भी जानकारी राज्य सरकार द्वारा अभी तक नहीं दी गई है। हम उम्मीद करते हैं कि राज्य सरकार इसकी घोषणा जल्द ही करेगी।

उत्तर प्रदेश महिला मेट भर्ती आवेदन प्रक्रिया (UP Mahila Mate Bharti Application Process) 

महिला मेट में अप्लाई करने के लिए ऑफलाइन माध्यम का इस्तेमाल किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें संबंधित ब्लॉक में जाकर आवेदन का फॉर्म भरना होगा। यदि आप इसके बारे में और जानकारी लेना चाहते हैं तो आप अपने ग्राम प्रधान से जरूर संपर्क करें। आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारियां अभी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं कराई गई है। राज्य सरकार जल्द ही इसकी सूचना देगी।

'