Today Breaking News

Mardah Ghazipur News : कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पहुंचे मरदह, बंटी के घर जाकर जाना का हाल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. Mardah Ghazipur News : जिस बंटी राजभर की मौत की अफवाह पर ग्रामीणों ने मरदह थाना पर पथराव कर पुलिसकर्मियों को ईंट-पत्थर मारकर घायल कर दिया था। उसी बंटी राजभर से मिलने के लिए रविवार की देर शाम जिला चिकित्सालय से बंटी राजभर के घर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल राजभर मरदह स्थित आवास पर पहुंचे।

यहां उसकी तबियत जानने के बाद घटना का विवरण जाना। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा बेगुनाहों को गिरफ्तार किए जाने व महिलाओं, बच्चों को पुलिस दबिश के दौरान पीटे जाने का आरोप लगाया। 

मरदह थाना में बवाल में दर्ज मुकदमा में गिरफ्तार लोगों को छोड़ने की मांग की। इस दौरान उपस्थित सीओ कासिमाबाद विजय आनन्द शाही व एसडीएम कासिमाबाद को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पुनः बस्ती में दबिश न देने की हिदायत देते हुए। घटना में शामिल बेगुनाहों को छोड़ने की बात कही। इस दौरान भाजपा नेत्री लालसा राजभर, गुड्डू राजभर, प्रवीण पटवा, नन्दा राजभर, सरवन राजभर, श्रीराम वर्मा आदि मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री के आगमन पर इस बवाल की शुरुवात में मारपीट में घायल भाजपा के मरदह मंडल अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य शशिप्रकाश सिंह के घर जाकर कुशल नहीं जानने पर तरह-तरह की चर्चा की जाती रही।

'