Today Breaking News

तीन महीने तक रद्द रहेगी मथुरा-छपरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखे लिस्ट

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा कासगंज रेल खंड पर चलने वाली सबसे पुरानी व लोकप्रिय सुपरफास्ट छपरा एक्सप्रेस का संचालन तीन माह के लिए रद किया जा रहा है, सर्दियों का मौसम करीब आते ही रेलवे ने सख्त निर्णय लिया जाना शुरू कर दिया है। 

सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण ट्रेनों के प्रभावित होने के चलते कई ट्रेनों को रद कर दिया है। इसमें हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकने वाली मथुरा छपरा एक्सप्रेस काफी अहम है। इस ट्रेन को एक दिसम्बर से 28 फरवरी तक के लिए रद किया गया है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली मथुरा छपरा एक्सप्रेस का संचालन तीन माह तक बंद रहेगा। बता दें कि इस ट्रेन की समय सारणी के चलते हाथरस से अच्छी संख्या में लखनऊ के लिए लोग यात्रा करते हैं। स्थानीय माननीयों में भी ये ट्रेन काफी लोकप्रिय है। 

पूर्वोत्तर रेलवे की ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त। 

  • कानपुर अनवरगंज से 01 दिसम्बर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05039 कानपुर अनवरगंज-कासगंज विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • कासगंज से 01 दिसम्बर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05040 कासगंज-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • छपरा से 02 दिसम्बर, 2021 से 01 मार्च, 2022 तक चलने वाली 05083 छपरा-फर्रूखाबाद विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • फर्रूखाबाद से 03 दिसम्बर, 2021 से 02 मार्च, 2022 तक चलने वाली 05084 फर्रूखाबाद-छपरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • छपरा से 01 दिसम्बर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05117 छपरा-मथुरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • मथुरा से 01 दिसम्बर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05118 मथुरा-छपरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • 01 दिसम्बर से 28 फरवरी, 2021 तक काठगोदाम से चलने वाली 05014/05314 काठगोदाम/रामनगर-जैसलमेर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 

'