Today Breaking News

UP Lekhpal Bharti 2021: क्या राजस्व और चकबंदी लेखपाल भर्ती में 12वीं पास अभ्यर्थियों के साथ-साथ ये उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ.  UP Lekhpal Bharti 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा की शुरुआत कर सकता है। इसके लिए कमीशन की ओर सेपीईटी परिणाम घोषित किए जाने के बाद ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग के कामकाजों के कुशल कार्यसंचालन में लेखपालों की अहम भूमिका होती है। राजस्व विभाग के ऊपर राज्य में किसानों की भूमि-वितरण, लेख-जोखा तथा सरकारी भूमि का संरक्षण करना जैसी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होती हैं। ऐसे में प्रदेश में लेखपाल कर्मचारियों की दिन-प्रतिदिन आवश्यकता बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार, इन दिनों यूपी में लगभग 10 से 12 हजार लेखपाल पदों पर रिक्तियां हैं, जिसमें राजस्व और चकबंदी लेखपाल के पद शामिल हैं। 

इन रिक्तियों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अनुमान है कि अक्टूबर माह के अंत तक प्रदेश में लगभग 7 हजार से भी अधिक राजस्व लेखपाल पदों पर भर्ती कराए जाने का आधिकारिक एलान किया जा सकता है। लेखपाल भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए प्रतियोगी उम्मीदवारों को चाहिए कि वे यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। 

12वीं पास के अलावा इन्हें भी दिया जा सकता हैं आवेदन का मौका 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों पर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इन पदों के लिए न्यूनतम 12वीं पास उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा बारहवीं के समकक्ष किसी अन्य मान्यता प्राप्त एग्जाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए आयोजित किए जाने वाले ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।

'