Today Breaking News

Shadi Vivah Subh Muhurat 2021: नवंबर और दिसंबर में इन 12 तारीखों पर ही होंगे शुभ विवाह, नोट करें डेट

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. Shadi Vivah Subh Muhurat 2021: देशभर में शुभ विवाह की घड़ियां फिर से आने वाली हैं। आगामी नवंबर और दिसंबर में कुल दर्जभर शुभ विवाह की तारीखें हैं। पुजारियों और ज्योतिषियों के मुताबिक, अगले महीने 15 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। इसके बाद से शुभ विवाह की लग्न का शुभारंभ हो जाएगा। जानकारों की मानें तो अगले महीने 19 नवंबर से 1 4 दिसंबर के बीच कुल 12 दिन शादियों का शुभ मुहूर्त है।

अभी से शुरू हो गई बुकिंग

कुल मिलाकर शुभ विवाह मूहुर्त के शुरू होने में तकरीबन एक महीने का समय बचा है। ऐसे में वर और वधु पक्ष ने शादी समारोह के मद्देनजर बुकिंग शुरू कर दी है। खासकर बग्घी व कैटरर्स वालों की खूब बुकिंग हो रही है।

नवंबर में शुभ मुहूर्त

< p style="text-align: justify;">

  • 15 नवंबर 2021 (दिन सोमवार)
  • 16 नवंबर 2021 (दिन मंगलवार)
  • 20 नवंबर 2021 (दिन शनिवार)
  • 21 नवंबर 2021 (दिन रविवार)
  • 28 नवंबर 2021 (दिन रविवार)
  • 29 नवंबर 2021 (दिन सोमवार)
  • 30 नवंबर 2021 (दिन मंगलवार)

दिसंबर 2021 में विवाह मुहूर्त

  • 1 दिसंबर 2021 (दिन बुधवार)
  • 2 दिसंबर 2021 (दिन,बृहस्पतिवार)
  • 6 दिसंबर 2021 (दिन सोमवार)
  • 7 दिसंबर 2021 (दिन, मंगलवार)
  • 11 दिसंबर 2021 (दिन शनिवार)
  • 13 दिसंबर 2021 (दिन सोमवार)

इस बारे में आचार्य संजीव अग्निहोत्री का कहना है कि वैदिक सनातन धर्म पद्धति में विवाह के विशुद्ध मुहूर्त होते हैं और उन्हीं में ही विवाह करना चाहिए। पढ़े-लिखे विद्वान आचार्य से मुहूर्त दिखाकर विवाह की तिथि निश्चित कर विवाह करना चाहिए। इस बार 16 नवंबर से विवाह प्रारंभ हो जाएंगे तो क्योंकि विवाह में वर वधू की राशी चंद्रमा देखकर जो भी तिथि पर्व ठीक मिल रहा हो उसी में विवाह करना चाहिए।

आचार्य पंडित संजीव ने लोगों को यह सलाह भी दी है कि वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ ही विवाह होना चाहिए। इसके अलावा, पढ़े-लिखे विद्वान आचार्य को ही विवाह के लिए आमंत्रित करें और बाकी सब गौरी शंकर भगवान पर छोड़ दें वही सब के जीवन में मंगल प्रदान करते हैं।

अगर, दिसंबर महीने में भी शादी में चूक गए तो घबराने के जरूरत नहीं है। अगले साल 14 जनवरी से फिर शुभ विवाह का मुहूर्त शुरू हो जाएगा। 20, 27 और 28 जनवरी को भी शुभ विवाह का मुहूर्त है। इसके बाद फिर 6, 11, 18, 21, 25 और 27 फरवरी को भी शादी की तिथि है। वहीं, 4 और 9 मार्च को भी शुभ विवाह का योग है। वहीं, 14, 17, 21 और 22 अप्रैल को भी शादी की तिथि है। इसके अलावा, 11, 12, 18, 20 और 25 मई को भी शुभ विवाह का मुहूर्त है।

16, 10,12 15, 16 और जून के अलावा, 3, 6, 8, 10, 11 और 14 जुलाई को भी शुभ विवाह किया जा सकता है। इसके बाद फिर नवंबर, 2022 में ही विवाह का मुहूर्त निकलेगा।

'