Today Breaking News

गोमांस मांस की ब्रिकी करते महिलाओं को जंगीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले की जंगीपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह कटैला गांव से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोमांस मांस के साथ ही चापड़, तराजू और बांट बरामद किया। जंगीपुर थाने लाकर तीनों महिलाओं से पूछताछ की गई, उनके पतियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सभी को गोमांस बिक्री से संबंधित अधिनियम की धाराओ में उनका चालान कर दिया।

पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। जंगीपुर में तैनात उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला हमराहियों के साथ सूचना पर सुबह करीब सवा 6 बजे थाना क्षेत्र के कटैला से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से गोवंश पशु का करीब 35 किलो मांस, 2 चापड़, ठेहा लकड़ी का ठेहा, तराजू और विभिन्न वजन का बांट बरामद किया। 

उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्त में आई महिलाओं में क्षेत्र के कटैला निवासी नाजरा, सलमा और मीना शामिल हैं। संबंधित धाराओ में इनका चालान कर दिया दिया। 

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूप यादव, हेड कांस्टेबल राजेश चौधरी, कांस्टेबल अर्जुन गोंड, कांस्टेबल प्रशांत यादव, कांस्टेबल अश्वनी सिह, कांस्टेबल रवि वर्मा, कांस्टेबल अखिलेंद्र प्रताप, महिला कांस्टेबल छाया पांडेय, रिकी पाल, गुंजन मिश्रा और महिला कांस्टेबल भावना सिंह शामिल थी।

'