Today Breaking News

मिशन 2022 को लेकर जुट जायें सपा कार्यकर्ता : ओमप्रकाश सिंह

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. दिलदारनगर के अरंगी रोड स्थित एक मैरेज हाल में रविवार को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने 21 पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को मनोयन पत्र देकर सम्मानित किया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि मिशन 2022 को लेकर कार्यकर्ता जुट जाएं। सर्व समाज के लोग सपा के साथ हैं। भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोग त्रस्त हैं। इस सरकार से जनता ऊब चुकी है। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी शोभा यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष मदन मोहन विश्वकर्मा, श्रवण गुप्ता, प्रवीन जायसवाल, लक्ष्मण शर्मा, उमेश वर्मा, शिवशंकर राजभर, जय गुप्ता, जलालुद्दीन खान व मन्नू सिंह रहे।

'