Today Breaking News

राज्यमंत्री आनंद स्परूप शुक्ला ने कहा - मुस्लिम वोट के लिए इस्लाम भी कबूल कर सकते अखिलेश यादव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, बलिया. विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही सभी नेताओं के राग-सुर बदलने लगे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुसलमानों को खुश करने के लिए मोहम्मद अली जिन्ना का महिमामंडन किया तो अब भाजपा के लोग लगातार उन पर हमला कर रहे हैं, इससे राजनीति में हलचल हो गई है। 

उनके बयान के बाद बलिया के विधायक व संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मुसलमानों को खुश करने के लिए इस्लाम भी कबूल सकते हैं। दावा किया कि सपा प्रमुख को पाकिस्तान की आइएसआइ का संरक्षण प्राप्त है। पड़ोसी देश की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस से भी वित्तीय सहायता मिल रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब इस्लामी दुनिया के लिए एक चुनौती बन गए हैं। वह सत्य को कहने से नहीं हिचकते। अखिलेश यादव मुसलमानों को खुश करने के लिए यादव समाज के भाइयों से नमाज और रोजा मनवाने का काम भी कर सकते हैं। वोट के लालच में वह कुछ भी कर सकते हैं।

'