Today Breaking News

सीएम योगी बोले: इसी माह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का होगा लोकार्पण, विकास का केंद्र बनेगा आजमगढ़

गाजीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आजमगढ़ के आजमबांध पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में आजमगढ़ पूर्वांचल के विकास का केंद्र बनेगा। 13 नवंबर को राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण किया जाएगा। बताया कि आजमगढ़ वासियों को जल्द ही मंदुरी  हवाई अड्डे की सौगात मिलेगी। जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को करीब 2:10 पर आजमबांध में उतरा। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के होने वाले कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। करीब एक  घंटे तक उन्होंने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कार्य लगभग अंतिम दौर में चल रहा है।  इसी माह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण किया जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनाने से यहां के लोगों का विकास होगा लोगों को रोजगार मिलेगा। औद्योगिक गलियारे बनाए जाएंगे। इंडस्ट्रियल पार्क भी स्थापित किए जाएंगे। 

पढ़ेंः आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी, गृहमंत्री के आगमन से पहले तैयारियों का लिया जायजा

इशारों में पूर्व की सरकारों पर कसा तंज

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने इशारों में पूर्व की सरकारों पर तंज कसा। कहा कि एक समय था जब आजमगढ़ के लोगों को अन्य प्रदेशों में रहने के लिए कमरे नहीं मिलते थे। आज के दिन वह स्थितियां नहीं है। आने वाले दिनों में आजमगढ़ पूर्वांचल के विकास का केंद्र होगा।

उन्होंने बताया कि जनपद वासियों की मांग भी बहुत जल्दी ही पूरी होगी। जिससे यहां के युवाओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 13 नवंबर को गृह मंत्री द्वारा राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदुरी हवाई अड्डे का लोकार्पण भी बहुत जल्द किया जाएगा।

'