Today Breaking News

CTET का एडमिट कार्ड कब आएगा? इस तारीख से पहले प्रवेश पत्र जारी होने की नहीं है कोई उम्मीद

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है और अब अभ्यर्थी बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। CBSE द्वारा यह परीक्षा साल में 2 बार आयोजित की जाती है और इस बार इसका आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच किया जाना है। 

इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 19 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे और इसमें सुधार के लिए उन्हें 28 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच का समय दिया गया था। बोर्ड ने CTET 2021 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए इसका सैंपल पेपर भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

इस तारीख तक जारी होगा एडमिट कार्ड :

CTET 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा की तारीखों के नजदीक आते ही एडमिट कार्ड को लेकर परेशान होने शुरू हो गए हैं। हालांकि, अभ्यर्थियों को इस संबंध में चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल इससे पहले की CTET में अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 से 20 दिनों पहले ही जारी किया जाता है। इसलिए इस बार भी CTET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 से 20 दिनों पहले यानी कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

यह है एग्जाम पैटर्न :

CTET के दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनको हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय मिलता है। इस परीक्षा के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं पेपर 2 में  बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न ,भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं।

'