Today Breaking News

छठ के लिए सीमित फेरों के साथ शुरू हुईं चार जोड़ी ट्रेनें, देखे टाइम टेबल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, कानपुर. दीपावली के त्योहार पर घर लौटने के वालों के लिए रेलवे ने कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत की थी अब छठ पर्व के लिए भी रेलवे ने मुंबई और गुजरात से पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने घर जाने वालों के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत की है। यह ट्रेनें दीपावली का त्योहार मनाकर मुंबई और गुजरात को वापसी करने वालों के लिए भी मुफीद होंगी। ट्रेनों को सीमित फेरों के साथ शुरू किया गया है। सीमित फेरों के बाद यह ट्रेनें बंद हो जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि त्योहार स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण सुविधा शुरू हो चुकी है। 

-ट्रेन संख्या 05401 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल पूजा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से पांच, 12 और 19 नवंबर को तीन फेरों के लिए चलायी जाएगी।यह ट्रेन गोरखपुर से शुक्रवार की शाम सात बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा होते हुए रात 2:40 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और भरवा सुमेरपुर, बांदा, चित्रकूट, जबलपुर, नासिक, कल्याण होते हुए दूसरे दिन सुबह चार बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। 

-ट्रेन संख्या 05402 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सात, 14 और 21 नवंबर दिन रविवार को दोपहर 1:15 बजे चलकर निर्धारित रूट से होते हुए दूसरे दिन शनिवार की शाम 4:55 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 12.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

-ट्रेन संख्या 05301 गोरखपुर वलसाड त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से पांच और 12 नवंबर को दो फेरों के लिए चलायी जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शुक्रवार की सुबह पांच बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा होते हुए दोपहर 12:15 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से कन्नौज, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, कोटा, सूरत होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:10 बजे वलसाड़ पहुंचेगी। 

-ट्रेन संख्या 05302 वलसाड़ से छह और 13 नवंबर दिन शनिवार की दोपहर 2:20 बजे चलकर निर्धारित रूट से होते हुए दूसरे दिन दोपहर 1:05 बजे कानपुर सेंट्रल और रात आठ बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

-ट्रेन संख्या 09425 अहमदाबाद बरौनी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन सात और 14 नवंबर को चलायी जाएगी। यह ट्रेन अहमदाबाद से रविवार की दोपहर 3:25 बजे चलकर गोधरा, रतलाम, भरतपुर, मथुरा, कासगंज होते हुए दोपहर 12:50 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से एशबाग, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होते हुए मंगलवार की सुबह पांच बजे बरौनी पहुंचेगी। 

-ट्रेन संख्या 09426 बरौनी से नौ और 16 नवंबर दिन मंगलवार की शाम 5:45 बजे चलकर बुधवार की सुबह 9:55 बजे कानपुर सेंट्रल और गुरुवार की सुबह दस बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। -ट्रेन संख्या 01263 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गोरखपुर विशेष ट्रेन छह नवंबर को चलेगी। एलटीटी से ट्रेन शनिवार की रात 10 बजे चलकर सोमवार की रात 12:35 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

-ट्रेन संख्या 01264 गोरखपुर से सोमवार की सुबह 8:15 बजे चलकर दोपहर 3:05 बजे कानपुर सेंट्रल और मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

'