Today Breaking News

Mahindra XUV400 के नाम से आ रही नई महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार, टाटा-हुंडई से टक्कर

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. महिंद्रा 13 नए व्हीकल लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें से 8 सिर्फ इलेक्ट्रिक मॉडल होंगे। इन मॉडल्स को 2027 तक लॉन्च किया जाना है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों में eKUV100 और XUV700 जैसी गाड़ियां शामिल होंगी। अब इस लिस्ट में एक नया नाम Mahindra XUV400 का भी जुड़ गया है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा समूह के ऑटो और फार्म सेक्टर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर ने कहा कि कंपनी XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए XUV400 के नाम का इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि फिलहाल यह फाइनल नहीं है। 

पहले कहा जा रहा था कि महिंद्रा XUV400 के नाम से एक मिड साइज एसयूवी लाई जा सकती है, जो XUV300 और XUV500 के बीच में प्लेस की जाएगी। S204 कोडनेम वाली इस मिड-साइज़ SUV को फोर्ड के B-प्लेटफ़ॉर्म पर बनाने की योजना थी, जिसे Hyundai Creta और Kia Seltos की टक्कर पर लाया जाता। लेकिन अब फोर्ड और महिंद्रा की साझेदारी खत्म होने के चलते उम्मीद है कि एक्सयूवी400 नाम का इस्तेमाल eXUV300 के लिए किया जाएगा।

ऑटो एक्सपो में दिखी थी झलक

बता दें कि कंपनी ने 2020 ऑटो एक्सपो में Mahindra XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन की झलक पेश की थी। यह महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला मॉडल है। इसे दो वेरिएंट- 350V और 380V में लाया जा सकता है। जहां लोअर-स्पेक मॉडल नेक्सॉन ईवी को टक्कर देगा, वहीं हाई-स्पेक वेरिएंट एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना ईवी जैसी गाड़ियों के मुकाबले पर होगा। 

इलेक्ट्रिक XUV300 पहला प्रोडक्ट होगा जिसमें एक्सक्लूसिव तौर पर LG Chem द्वारा डिवेलप बैटरी सेल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। दिखने में यह कार ऑटो एक्सपो में दिखाए गए कॉन्सेप्ट मॉडल जैसी ही हो सकती है। इसमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, डिफरेंट स्टाइल बंपर और नए अलॉय व्हील दिए जाएंगे। नया Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक वर्जन 2023 तक लॉन्च होने वाला था; हालांकि चिप की कमी के कारण, लॉन्च को 2024 तक टाला जा सकता है। 

'