Today Breaking News

MMS कांड के बाद चर्चा में आई थीं भोजपुरी एक्ट्रेस तृषाकर मधु, 'पलंगिया तोड़ देब' में दिखा बोल्ड अंदाज

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा के न्यूकमर सिंगर सुमित सिंह चंद्रवंशी ने अपना नया गाना ‘पलंगिया तोड़ देबs का’ रिलीज किया है. ये म्यूजिक एल्बम भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकार तृषाकर मधु पर फिल्माया गया है. वीडियो में चंद्रवंशी के साथ ग्लैमरस एक्ट्रेस बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं. भोजपुरी सिंगर ने नए गाने को अपने आधिकारिक यूट्यूब Sumit Singh Chandravanshi पर जारी किया है. इसके अलावा उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी इसका लिंक शेयर किया है और लोगों से आशीर्वाद देने की अपील की है.

‘पलंगिया तोड़ देबs का’ गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी ने न केवल आवाज दी है बल्कि लिरिक्स भी उन्होंने ही लिखे हैं. सुमित सिंह चंद्रवंशी द्वारा इस गीत को पवन यादव ने संगीत से सजाया है और रिकॉर्डिंग दीपक दिलकश ने की है. इस म्यूजिक एल्बम का निर्देशन और कोरियोग्राफी सिंटू मेहता ने की है जबकि इसे एडिट रवि शेखर ने किया है.

हालांकि, अपने नए गाने के जरिए सुमित सिंह चंद्रवंशी भोजपुरी दर्शकों को खास इंप्रेस नहीं कर पाए. गाने में भले ही उन्होंने अभिनेत्री तृषाकर मधु की बोल्डनेस का तड़का लगाने की कोशिश की हो लेकिन वे इसमें कामयाब होते नहीं दिख रहे हैं. वीडियो में न तो चंद्रवंशी का तेवर किसी काम नहीं आया और ही उनकी को-स्टार का हॉट अंदाज. जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रवंशी के साथ नजर आ रहीं एक्ट्रेस पिछले दिनों अपने एक एमएमएस को लेकर बदनामी झेल चुकी हैं. तृषाकर मधु का एक MMS लीक हुआ था जिसके बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में खलबली सी मच गई थी.

अब वे फिर से अपने करियर को नई दिशा दिखाने की कोशिश में लगी हैं लेकिन लगता है लोगों को उनकी दिलकश अदाएं अब रास नहीं आ रही हैं. लिहाजा वे चंद्रवंशी के वीडियो में भी अपने लटके-झटके से कमाल नहीं दिखा सकीं. बता दें कि इससे पहले उन्होंने तोहरा ‘अखिया के कजरा ये जान झगड़ा करा देले बा’ रिलीज किया था और ये गाना भी लोगों को पसंद नहीं आया. न्यूकमर सिंगर के दोनों ही गाने दर्शकों को पसंद नहीं आए.