Today Breaking News

मुलायम यादव का जन्मदिन: लखनऊ से इटावा तक जश्न, जानिए क्या है तैयारी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर मंगलवार को इटावा से लेकर लखनऊ तक जन्मदिवस मनाने की तैयारी है। खुद मुलायम सिंह यादव लखनऊ में हैं और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लखनऊ में रहेंगे। 

सपा मुख्यालय में जन्मदिवस के मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। यहां इसके लिए तैयारियां की गई हैं। पूरा विक्रमादित्यमार्ग जन्मदिवस की बधाई व शुभकामनाओं के संदेश युक्त होर्डिंगों से पाट दिया गया है। मुलायम सिंह यादव पार्टी दफ्तर आकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेताजी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाने को कहा है। नेताजी के जीवन संघर्ष एवं समाजवादी विचारधारा के लिए सतत प्रतिबद्धता के विषय में परिचर्चा का भी आयोजन किया जाएगा।

शिवपाल जन्मदिवस पर कराएंगे  दंगल

मुलायम सिंह यादव  के छोटे भाई व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सैफई में इस मौके पर दंगल का आयोजन करवाया है। वह इस  कार्यक्रम के बाद दोपहर में लखनऊ लौट आएंगे। माना जा रहा है यहां मुलायम, अखिलेश व शिवपाल की बात चुनावी गठजोड़ को लेकर हो सकती है। वैसे सपा मुखिया अखिलेश यादव पहले कह चुके हैं कि चाचा का सम्मान किया जाएगा और उन्हें राजनीतिक लड़ाई में शामिल किया जाएगा। 

उधर शिवपाल की पार्टी प्रसपा मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस परिवर्तन दिवस' के रूप में मनाएगी।   मुख्य प्रवक्ता  दीपक मिश्र द्वारा संपादित ई बुक मुलायमशिवपाल डॉट इन ( mulayamshivpal.in) का विमोचन होगा।  साथ ही साथ नेताजी के आंदोलन के साथियों को सम्मानित किया भी किया जाएगा। तत्पश्चात  83 किलो का केक काटने के बाद मिष्ठान्न वितरण होगा। 

'