Today Breaking News

गाजीपुर में ट्रैक पार करते समय चपेट में आया रेल मजदूर, मौके पर दम तोड़ा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के मुहम्मदाबाद इलाके में शनिवार को एक रेल मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव के सामने हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
मृतक की पहचान रोहित ऋषि (पुत्र राजकुमार ऋषि) के रूप में हुई है। वह बिहार के कटिहार जिले के दोहरा टोला सिंहपुर गांव का निवासी था। रोहित रेलवे ठेकेदार के साथ क्षेत्र में मजदूरी करने आया था।

शनिवार को वह विशंभरपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी वह एक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों और रेलवे कर्मचारियों ने घटना की सूचना करीमुद्दीनपुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
 '