Today Breaking News

प्रयागराज जंक्शन पर धमाका, फुटओवरब्रिज पर उखड़ी टाइल्स, मची खलबली

गाजीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. प्रयागराज जंक्शन पर गुरुवार सुबह एक वाकये से खलबली मच गई। फुटओवरब्रिज नंबर एक पर हुए धमाका हुआ तो लोग स्तब्ध रह गए। भगदड़ मच गई। फिर वहां रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम पहुंची। धमाके वाले स्थान पर टाइल्स उखड़ गई थीं। यह धमाका कैसे हुआ, यह पता किया जा रहा है। 

मौके पर रेलवे की तकनीकी और इलेक्ट्रिक टीम भी मौजूद है। इस घटना से फुटओवरब्रिज और आसपास मौजूद लोग घबरा गए। फिलहाल घटना पर रहस्य बना हुआ है कि विस्फोट की वजह क्या थी।

रेल मंत्री के आगमन से पहले विस्फोट से छूटा पसीना

रेल मंत्री के प्रयागराज आगमन से दो दिन पहले हुई इस घटना को रेलवे प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। यह साजिश है या हादसा, छानबीन हो रही है। धमाके के पीछे क्या इलेक्ट्रिकल खामी है, यह पता किया जा रहा है।

'