Today Breaking News

अनुज को सता रहा है कपाड़िया से कबाड़िया बनने का डर, वनराज के नाम प्रॉपर्टी करने पर तुली मालविका

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी शो अनुपमा छोटे पर्दे का बेताज बादशाह बना हुआ है। इस टीवी सीरियल की कहानी ने लोगों का दिल मोह लिया है। अनुपमा धारावाहिक को देखने के लिए करोड़ों दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस टीवी सीरियल के मौजूदा ट्रैक में यह देखा जा सकता है कि वनराज की वजह से अनुज और मालविका के रिश्ते में दरार पैदा हो रही है।

कुछ खबरों के अनुसार, अब मालविका इस टीवी सीरियल को अलविदा कहने वाली है। कहा जा रहा है कि वह अचानक से गायब हो जाएगी और इसी तरह इस शो से उसका एग्जिट होगा। फिलहाल, वनराज की वजह से मालविका अपनी सद्बुद्धि खो बैठी है। वह‌ उसके प्यार में इतनी पागल हो गई है कि उसे वनराज के गलत इरादे नजर नहीं आ रहे हैं। अब इस धारावाहिक में जो होने वाला है उसकी वजह से इस टीवी सीरियल को देखना और दिलचस्प होगा। 

वनराज के नाम कपाड़िया अंपायर करेगी मालविका

अनुपमा टीवी सीरियल का आगामी एपिसोड बहुत धमाकेदार होने वाला है क्योंकि मालविका अब अनुपमा के सामने यह खुलासा करेगी कि उसे वनराज से प्यार हो गया है। मालविका अनुपमा को अपने दिल की बात बताते हुए यह कहेगी कि वह वनराज से प्यार करने लगी है। मालविका की यह बात सुनकर अनुपमा को जोर का झटका लगेगा। वहीं, अनुज भी मालविका की बात सुन लेगा और उसे 440 वोल्ट का झटका लगेगा। जिसके बाद अनुज मालविका के लिए परेशान हो जाएगा क्योंकि वह जानता है कि वनराज किसी लड़की के लायक नहीं है और वह‌ मालविका को खुश नहीं रख पाएगा। 

वनराज को अपना बिजनेस दे देगी मालविका

इसके साथ इस टीवी सीरियल में अनुज और अनुपमा का क्यूट मोमेंट भी देखा जाएगा जहां अनुज बोलेगा कि जब मालविका वनराज को सारा बिजनेस दे देगी तो वह सड़क पर आ जाएगा। जिसके बाद अनुपमा कहेगी कि अनुज कपाड़िया तब अनुज कबाड़िया बन जाएगा। आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि मालविका पूरा कपाड़िया बिजनेस वनराज को देने पर तुली हुई है। एक तरफ अनुज और अनुपमा जहां उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं वहीं मालविका वकील को ले आएगी और अपना सारा बिजनेस वनराज को देने के लिए कहेगी। अब यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि अनुपमा और अनुज कैसे मालविका के सामने वनराज का सच उजागर करते हैं।