Today Breaking News

पछुआ हवा के चलने से बढ़ी गलन, पारा गिरा - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में इधर लगातार कई दिनों से ठंड का कहर जारी है। वहीं शनिवार की शाम से चल रही पछुआ हवा ने गलन में और इजाफ कर दिया है। लोग जल्द ही घरों में दुबकने को विवश हो गये। सुबह खिली धूप होने से राहत तो मिली, लेकिन हवा के चलते देर तक लोग खुले स्थानों पर धूप नहीं सेक सके। 

बारिश होने के बाद से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसके चलते पारा में लगातार गिरावट बनी है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 14 डिग्री पर तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर बना रहा। गलन व ठंड के चलते लोग घरों में देर तक दुबके रहने को विवश हैं। इधर हवा के चलने से परेशानी और बढ़ गयी है। सुबह-शाम अलाव के सहारे लोग बने रहने को विवश हैं। 

इधर कोहरे का असर तो कम हो गया है, लेकिन गलन में काफी इजाफा हो गया है। तापमान भी चार से पांच डिग्री तक नीचे आ गया है। लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों से ढककर घरों से निकल रहे हैं। चार दिन पूर्व ओलावृष्टि के बाद आसमान में बादल छाया रहा। इसके बाद शनिवार से आसमान में बादल तो कम होने लगे, लेकिन पछुआ हवा का असर शरू हो गया। इसके चलते गलन बढ़ गयी है।

'