Today Breaking News

पहली बार अक्षरा ने किया अभिमन्यु के लिए अपने प्यार का इजहार तो हर्शवर्धन ने उठाया नील पर हाथ

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल पिछले 13 वर्षों से दर्शकों का दिल जीत रहा है। इस टीवी सीरियल की कहानी कभी दर्शको का मनारोजन करने से पीछे नहीं हटी है। लोग इस टीवी शो के आगामी एपिसोड को देखने के लिए बेताब रहते हैं। जबसे इस टीवी सीरियल में लीप आया है तबसे इस शो की कहानी और रोचक हो गई है। 

लोगों को अक्षरा, अभिमन्यु और आरोही का लव ट्रायंगल बहुत पसंद आ रहा है। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि कैसे अभिमन्यु के हाथ में कैंप की तस्वीर लग जाती है और उसके सामने इस राज से पर्दा हट जाता है कि उसकी जिंदगी आरोही ने नहीं बल्कि अक्षरा ने बचाई थी। जिसके बाद नील अभिमन्यु को आरोही से जा कर पूछने के लिए कहता है कि उसने झूठ क्यों बोला था। लेकिन अभिमन्यु उससे नहीं बल्कि अक्षरा से जा कर यह पूछने चाहता है। जिसके लिए वह अक्षरा को चार बजे मिलने के लिए बुलाता है। 

गुस्से में हर्शवर्धन नील पर उठाएगा हाथ

जिसके बाद यह देखा गया कि जब आरोही अपने एग्जाम सेंटर पहूंचती है तो उसे पता चलता है कि उसे ठग लिया गया है। क्योंकि एग्जाम हॉल में कुछ भी नहीं होता है। जिसके बाद वह वहां से जितने जल्दी हो सके निकलने की कोशिश करती है ताकि वह अपनी शादी को बचा सके। जब अभिमन्यु अक्षरा से मिलने जाता है तब घर वाले उसे जाने से मना करते हैं। हर्शवर्धन भी उसे जाने से मना करता है लेकिन वह किसी की नहीं सुनता और वहां से चला जाता है। अभिमन्यु को अपने प्यार के लिए स्टैंड लेता देख नील खुश होता है। नील को खुश देखकर हर्शवर्धन उसका कॉलर पकड़ लेता है। जिसके बाद नील यह कहता है कि जब अभिमन्यु वापस आएगा तब वह सबको बता देगा कि वह कहां गया था। 

अपने प्यार का इजहार करेगी आरोही

अभिमन्यु अक्षरा से मिलने के लिए पहुंच जाता है लेकिन अक्षरा लेट हो जाती है। जिसके बाद अभिमन्यु की आवाज बैकग्राउंड से आती है और वह कहता है कि अक्षरा ने कभी उसके प्यार की कदर नहीं की। वहीं, अक्षरा पागलों की तरह अभिमन्यु को ढूंढने लगती है। जिसके बाद वह चिल्ला कर कहती है कि वह भी अभिमन्यु से प्यार करती है। उसके बाद अभिमन्यु अक्षरा के सामने आ जाता है।

'