Today Breaking News

गाजीपुर में धान क्रय का शत-प्रतिशत 28 तक लक्ष्य पूर्ति का निर्देश

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. नगर विकास उप्र. शासन के विशेष सचिव अमित सिंह बंसल शुक्रवार को राजकीय धान क्रय केन्द्र विपणन शाखा कासिमाबाद का निरीक्षण किया। 

जहां उन्होंने किसानों से धान क्रय के संबंध में जानकारी ली। जो किसान पहले धान बेच चुके हैं, उनसे भी फोन से वार्ता कर जानकारी हासिल की। डिप्टी आरएमओ को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत 28 फरवरी तक लक्ष्य पूर्ति करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उन्होंने परजीपाह में बनाये गये स्थायी गौ-आश्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। 

पशुओं को ठंढ से बचाव के लिए किये गये व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित करने और तालाब के किनारे-किनारे सेफ्टी वाल बनाने का निर्देश दिया। केन्द्र पर पशु डाक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पशुओं को नियमित टीकाकरण और उपचार कराने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, बीडीओ, पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।


'