Today Breaking News

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंदिरों में मत्था टेका - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार को गहमर स्थित कामाख्या धाम सहित सेवराई क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में मत्था टेका। इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। मंदिरों को फूल-मालाओं से सजाया गया था।

उनका काफिला दोपहर 2 बजकर 41 मिनट पर मां कामाख्या धाम पहुंचा। छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा की। पूजन-अर्चन करने के बाद वे यहां से 3 बजे ऋरवाना हो गए। उन्होेंने गहमर के राम अवध सिंह से उनकी कुशलक्षेम पूछी। परीक्षित सिंह, मनीष सिंह बिट्टू, विष्णु प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, अविनाश जयसवाल, हरिओम सिंह, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, बेचन कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा साथ रहे।

वहां से वे सैयदराजा से जमानियां होते हुए बेटावर पहुंचे और बाबा महेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और चंडी माता मंदिर दर्शन पूजन किया? उन्होंने रेवतीपुर स्थित मां भगवती देवी मंदिर में उन्होंने दर्शन पूजन किया। रेवतीपुर से पकड़ी, डेढगावां होते हुए सुहवल पहुंचे और महादेवा शिवाला में दर्शनपूजन किया। वहां से कालूपुर, मेदिनीपुर होते हुए जिला मुख्यालय की ओर चले गए।

'