Today Breaking News

मुंबई से मासूम संग पति के घर धमकी विवाहिता, बैठी धरने पर

गाजीपुर न्यूज़ टीम, मिर्जापुर. पति की तलाश में विवाहिता मंबई से अपने एक साल के बच्चे के साथ बिहसड़ा कला पहुंची तो परिवार के अधिकतर सदस्य गायब मिले। घर पर मौजूद पति की बहन ने अंदर नहीं जाने नहीं दिया तो वह घर के बाहर बच्चे के साथ धरने पर बैठ गई। 

इसके पूर्व पीड़िता ने जिगना पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन मामला महाराष्ट्र का बताकर पुलिस ने भी अपना पल्ला झाड़ लिया। महाराष्ट्र प्रांत के मुंबई के बोरीबली बेस्ट निवासी पीड़िता करिश्मा वर्मा (27) का दावा है कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व बिहसड़ा कला गांव के धरकार बस्ती निवासी कृष्णा वर्मा के साथ हुई थी। दोनों का एक वर्ष का बेटा है। 

पति दो माह पूर्व भागकर गांव चला आया था, तब से उससे बात नहीं हो पा रही थी। उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया था, अंतत: निराश होकर पति के पते पर बिहसडा कला गांव आने का निर्णय लिया। यहां स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसने आटो किया और जिगना थाने पहुंची। उसने लिखित तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मामला महाराष्ट्र मुंबई का है। इसके बाद वह देर शाम पति के घर पहुंची तो पति, ससुर एवं देवर सब घर से भाग खड़े हुए।

जिवदानी देवी मंदिर में की थी शादी - विवाहिता ने बताया कि कृष्णा वर्मा बोरीबली बेस्ट मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में सिक्यूरिटी गार्ड का काम करते थे। इसी बीच उन दोनों को प्यार हो गया और दोनों ने जिवदानी देवी मंदिर में शादी कर ली थी। देर शाम तक घर के बाहर बैठी विवाहिता ने कहा कि मैं पति के आने तक यहीं बैठी रहूंगी। 

मामला महाराष्ट्र मुंबई का होने के कारण पीड़ित महिला को वहीं पर तहरीर देने के लिए कहा गया है।- विजय कुमार सरोज, थाना प्रभारी जिगना।

'