Today Breaking News

लक्ष्य के करीब पहुंची जिले में धान की खरीद - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जनपद में धान की खरीद की रफ्तार धीमी है। किसान क्रय केंद्रों के चक्कर लगा रहे है, लेकिन धान खरीद की रफ्तार बढ़ नहीं रही है। धान खरीद के लिए गाजीपुर में दो लाख 31 हजार मिट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 28 फरवरी को धान खरीद की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। मौसम बदलाव हो हल्की बुंदाबादी से बीते दिनों को किसानों को परेशानी हुई, अब कई केंद्रों पर बोरा सहित अन्य समस्याओं को लेकर परेशानी हो रही है। मौसम सहीं होने पर किसानों को उम्मीद जगी थी कि धान खरीद की रफ्तार बढ़ेगी, लेकिन केंद्रों पर तैनात प्रभारी खरीद की रफ्तार बढ़ाने में रूची लेते नहीं दिख रहे है। जिससे किसान परेशान है।

टारगेट पूरा होने के कारण खरीद पर लगा है रोक

सादात में धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने के कारण क्रय केन्द्र बन्द कर दिया गया है। शासन के निर्देशानुसार उच्चाधिकारियों के आदेश पर खरीद पर रोक लगाए जाने से क्षेत्र के शेष बचे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विपणन निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह के मुताबिक अब तक 375 किसानों से 22 हजार 900 कुंतल धान खरीदा जा चुका है। यहां बीस हजार कुंतल खरीद लक्ष्य निर्धारित था। ऐसा माना जा रहा है कि अंतिम कुछ दिनों के लिए खरीद के लिए क्रय केन्द्रों को खोला जाएगा। शेष बचे किसान खरीद फिर से शुरू होने की आस लगाए बैठे हैं।

केंद्र बंद, किसान लगा रहे चक्कर

जमानियां साधन सहकारी समिति बघरी धान क्रय केंद्र पर ख़रीदारी पूरी कर ली गयी है। लेकिन अब किसान धान बेचने को लेकर केंद्रों का चक्कर लगा रहे है। समिति पर अबतक 14 हजार तीन सौ कुंतल धान की खरीद कर ली गयी है। लेकिन अब केंद्र बंद है। किसान रामाशीष, दरोगा, बसन्त कुशवाहा आदि किसानों ने बताया कि क्रय केंद्र पर प्रतिदिन आते है, लेकिन यहा कर्मचारी नहीं मिलते है। जबकि शासन की ओर से संख्त निर्देश है कि क्रेंद्र पर पहुंचने वाले सभी किसानों की धानी खरीद होनी चाहिए।

798 किसानों से हुई धान खरीद

दिलदारनगर स्थानीय मंडी समिति परिसर मे धान क्रय जारी है। केंद्र पर किसानों की धान बेचने को लेकर जागरूकता भी देखने को मिल रही है। वहीं केंद्र प्रभारी की ओर से धान खरीद की रफ्तार भी बढ़ा दी गयी है। विपडन विभाग के एरिया प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि इस केंद्र पर एक लाख कुन्तल का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष मे अबतक 798 किसानों से 60 हजार 989 से अधिक कुंतल धान की खरीद की गयी है। इसके भुगतान किसानों के खाता मे ऑनलाइन किया जा रहा है। केंद्र पर पहुंचने वाले सभी किसानों से धान की खरीद की जाएगी।

धान खरीद शुरू, किसानों को राहत

सेवराई पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर धान की खरीद शुरू हो गयी है। जिससे किसानों को राहत है। लेकिन धान खरीद की रफ्तार बढ़ नहीं रही है। किसानों को अंतिम तिथि बीतने की चिंता सताने लगी है। केंद्र प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि धान की खरीद किसानों से की जा रही है। वहीं किसानों के खाते भुगतान भी ऑनलाइन के माध्यम से किया जा रहा है। केद्र पर रखे गए धान को वाहन के माध्यम से सीधे राइस मिल पर भी भेजकर गोदाम खाली किया जा रहा है। जिससे बूंदाबांदी होने पर खरीदी गयी धान गोदाम में रखी जा सके।

बोरा के अभाव में नहीं हो रहीं खरीद

बारा साधन सहकारी समिती भतौरा पर बोरा के आभाव मे खुले मे धान किसानो का रखा गया है। केंद्र पर बोरा नहीं होने के कारण धान की खरीद भी नहीं की जा रही है। किसानों ने बताया कि करीब एक माह से केंद्र पर पहुंच रहे है, लेकिन बोरा नहीं होने से धान खुले में पड़ा है। केंद्र पर कर्मचारी नहीं रहते है। जिससे कब खरीदारी शुरू होगी। इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाती है। केंद्र पर धान की खरीद शुरू नहीं होने से किसानों में आक्रोश भी है।

'