Today Breaking News

विंध्‍याचल में प्रयागराज की महिला ने तंत्र मंत्र के नाम पर तांत्रिक पर लगाया दुराचार का आरोप

गाजीपुर न्यूज़ टीम, मिर्जापुर. विंध्‍याचल में प्रयागराज की एक महिला ने तंत्र मंत्र करने के नाम पर दुराचार का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार वह प्रयागराज से विंध्‍याचल पूजा करने के लिए आई हुई थी और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ ज्‍योतिषाचार्य ने दुष्कर्म किया है। वहीं जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को महिला ने नशीला पदार्थ खिलाकर सामान चोरी और दुष्‍कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। 

मिर्जापुर में विंध्याचल थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक चौराहा के पास एक होटल में रुकी प्रयागराज की महिला ने बृहस्पतिवार को ज्योतिषाचार्य पर दुराचार का आरोप लगाया था। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। प्रयागराज निवासी 45 वर्षीय एक अधेड़ महिला ने एक होटल से पुलिस को सूचना दिया कि उसे नशे का सामान खिलाकर उसका सामान चोरी कर लिया गया है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला को थाना विंध्याचल ले आई। 

जहां पूछताछ के बाद महिला ने बताया कि प्रयागराज के ही एक ज्योतिषाचार्य पूजा कराने के बहाने विंध्याचल लेकर आया था। होटल के कमरे में कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद मोबाइल एवं अन्य सामान लेकर वह फरार हो गया। महिला ने दुराचार की भी आशंका जताते हुए आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य तक संपर्क साधने के बाद जांच में जुटी रही। पुलिस के अनुसार अभी मामले में तहरीर प्राप्‍त नहीं हुई है। 

बोले थानाध्‍यक्ष : विंध्‍याचल थानाध्यक्ष नीरज पाठक ने बताया कि महिला ने पहले चोरी का आरोप लगाया और थोड़ी देर बाद दुराचार करने की भी आशंका जताई है। ज्योतिषाचार्य से संपर्क बनाया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामला संदिग्ध लग रहा है। 

बोले पुलिस अधिकारी : प्रयागराज की महिला संग वारदात के मामले की जांच की जा रही है। मामला सदिंग्ध लग रहा है। प्रथम दृष्टया घटना चोरी की लग रही है, अभी तक तहरीर नही दी गई है।  - संजय कुमार वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक नगर।

'