Today Breaking News

बहनोई ने साले को पुल से गंगा में ढकेला, मल्लाहों ने नाव के सहारे बचाया - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में करंडा थाना क्षेत्र के सोनहरियां गांव निवासी सोनू गौड़ ने आरोप लगाया कि उसके सगे बहनोई ने जान से मारने की नियत से शुक्रवार रात जमानियां पक्का पुल से धक्का देकर गंगा में गिरा दिया। हालांकि किनारे खड़े मल्लाहों ने नाव के सहारे जाकर उसे किसी तरह बचा लिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि रामनाथपुर निवासी उसके सगे बहनोई मंगरू गौड़ ने उसे बड़सरा बाजार में शराब पिलाई। उसके बाद बहला-फुसला कर जमानिया पक्का पुल पर ले आए। जहां जान से मारने के प्रयास में पुल से धक्का देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। 

पति ने पत्नी को गंगा में ढकेला

मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बच्छलकापुरा पीपापुल से गंगा में धक्का दे दिया। पत्नी ने रस्सी पकड़कर जान बचाई। दाउदपुर गांव के बिरजू मद्धशिया शुक्रवार की शाम को अपनी पत्नी को बच्छलपुर पीपा पुल पर घुमाने ले गया।

पुल पर पहुंचने के बाद पति ने पत्नी को गंगा ढकेल दिया। महिला पीपे से बंधी रस्सी पकड़ ली और बहने से बच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच दोनों को थाने ले गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि पति-पत्नी से थाने पर पूछताछ की जा रही है।

'