Today Breaking News

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म 'लल्लू की लैला', मुफ्त में ऐसे देखें

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'लल्लू की लैला' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गई है। लल्लू की लैला में निरहुआ का साथ इंडस्ट्री की दो कमाल की अभिनेत्रियों ने दिया हैं। जिसमें एक हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे और दूसरी है खूबसूरत अदाकारा यामिनी सिंह. फिल्म में आपको कॉमेडी, रोमांस, सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री का तगड़ा डोज देखने को मिल रहा है। इससे पहले इस फिल्म को दर्शकों ने सिनेमाघरों में भरपूर प्यार दिया था।

क्या है स्टार कास्ट

इस दौरान उसके साथ क्या-क्या होता है ये तो आपको आगे फिल्म में देखने को मिलने वाला है। इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक सुशील कुमार उपाध्याय हैं। सह-निर्माता सुशील सिंह और प्रकाश जैस हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, यामिनी सिंह, कनक पांडेय, सुशील सिंह, संजय पांडेय और प्रकाश जैस हैं।

क्या है कहानी

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स चैनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘लल्लू की लैला’ एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसे शहर की पढ़ी लिखी लड़की आम्रपाली दुबे एक गांव के एक लड़के दिनेश लाल यादव को अनपढ़ और देहातीपने की वजह से रिजेक्ट कर देती है। तब निरहुआ की मां उसे कसम देती है कि वह शहर से किसी ऐसी लड़की से शादी करेगा, जो आम्रपाली दुबे से ज्यादा खूबसूरत है। ऐसी दुल्हन की तालाश में वह (निरहुआ) दमन पहुंचता है। जहां उनकी मुलाकात यामिनी सिंह से होती है और वह उससे प्यार कर बैठता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक लड़की की हत्या में दिनेश लाल यादव को आरोपी बनाया जाता है।

'