Today Breaking News

इन 5 हैंडसम हंक पर आ चुका है कंगना रनौत का दिल, अजय-ऋतिक से जुड़ चुका है नाम

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज अपना 35वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। अपने बेबाक अंदाज से कंगना रनौत कई लोगों को पसंद आती हैं तो वहीं कुछ लोग उनके विरोध में भी उतरते हुए नजर आते हैं। एक्ट्रेस का नाम हमेशा से ही किसी ना किसी विवाद से जुड़ता आया है। 

इसके बावजूद कंगना समय-समय पर दिल खोलकर अपने मन की बात सामने रखना पसंद करती हैं। प्रोफेशनल से लेकर निजी जिंदगी में मचे उथल-पुथल के जरिए कंगना रनौत लगातार सुर्खियों में छाई रहती हैं। बात की जाए उनकी निजी जिंदगी की तो उनके लव अफेयर्स के किस्से किसी फिल्म की कहानी की तरह ही हैं। फिल्मी करियर के दौरान कंगना रनौत का नाम कई बड़े एक्टर्स के साथ भी जुड़ा। लाइव हिंदुस्तान की इस रिपोर्ट में आज जिक्र करेंगे कंगना रनौत की लव लाइफ को लेकर...

आदित्य पंचोली

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली और कंगना रनौत के अफेयर की खबरों ने हर किसी की नींद उड़ा दी थी। शादीशुदा आदित्य पंचोली से नाम जुड़ने के बाद कंगना रनौत को लोगों की खूब खरी खोटी भी सुननी पड़ी थी। खैर इस रिश्ते का अंत भी जल्दी ही हो गया। कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके किनारा कर लिया था। 

अध्ययन सुमन

फिल्म राज 2 की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत और अध्ययन सुमन करीब आए थे। कंगना और अध्ययन का रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया। दरअसल अध्ययन सुमन के पिता शेखर सुमन का मन था कि उनका बेटा अपने करियर पर ध्यान लगाए। इसी वजह से अध्ययन ने कंगना से दूरी बनाने में ही अपनी भलाई समझी। 

निकोलस लाफर्टी

सात समंदर पार रहने वाले इस डॉक्टर पर भी कंगना रनौत का दिल आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक निकोलस के साथ कंगना लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थी। निकोलस संग कंगना का रिलेशनशिप कम समय तक ही चल पाया।

अजय देवगन 

आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के साथ भी कंगना रनौत का नाम जुड़ चुका है। फिल्म वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई की शूटिंग के दौरान ही कंगना रनौत और अजय देवगन के अफेयर की खबरें सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कंगना अजय देवगन को लेकर काफी सीरियस थी। अजय देवगन कंगना की वजह से अपनी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद नहीं करना चाहते थे। 

ऋतिक रोशन

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के अफेयर के किस्सों से तो आप वाकिफ ही होंगे। कंगना ने पूरी दुनिया के सामने ऋतिक रोशन से अफेयर की बात को ना सिर्फ कबूला बल्कि यह भी कहा ऋतिक शादीशुदा होते हुए भी उनके साथ रिलेशनशिप में थे और अपनी सहूलियत के हिसाब से वह दूरी भी बनाने लगे थे। फिलहाल तो कुछ महीने पहले ही कंगना रनौत ने साफ किया है कि उनकी जिंदगी में एक शख्स की एंट्री हो चुकी है, जिसकी वजह से उनकी जिंदगी खूबसूरत बन गई है।  

'