Today Breaking News

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे एक साथ कई ट्विस्ट, आरोही के दुश्मन की हुई एंट्री

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिलहाल यह देखा जा रहा है कि मंजरी के एक्सीडेंट की वजह से पूरा बिरला परिवार उदास है। वहीं, अभिमन्यु उस शख्स की तलाश में लगा हुआ है जिसने उसकी मां का एक्सीडेंट किया था। अभिमन्यु को परेशान देखकर अक्षरा भी उदास है। सभी लोग मंजरी के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। लेकिन आरोपी को किसी और चीज की चिंता सता रही है। अब तक यह देखा गया कि आरोही के कार से किसी का एक्सीडेंट हो जाता है और आरोही को लगता है कि मंजरी का एक्सीडेंट उसी ने किया है। लेकिन आने वाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। यह देखा जाएगा कि आरोही अब एक नई मुसीबत में फंसने वाली है।

आरोही को जाल में फंसा रहा है नया दुश्मन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अभिमन्यु यह कहता है कि वह उस शख्स को नहीं छोड़ेगा जिसने उसकी मां का एक्सीडेंट किया है। यह सुनकर आरोही परेशान है क्योंकि उसे ऐसा लग रहा है कि अगर अभिमन्यु को यह पता चल जाएगा कि उसकी मां का एक्सीडेंट उसी के कारण से हुआ है तो अभिमन्यु उसे नहीं छोड़ेगा। इसलिए वह सारे सबूत मिटा देना चाहती है ताकि किसी को यह पता ना लग पाए कि मंजरी का एक्सीडेंट कैसे हुआ। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि आरोही एक्सीडेंट वाले स्पाॅट पर जाती है एक्सीडेंट के सारे सबूत मिटा देती है। उसे ऐसा लगता है कि उसी की कार से मंजरी का एक्सीडेंट हुआ है लेकिन असलियत यह नहीं है। दरअसल इस शो में आरोही के एक नए दुश्मन की एंट्री हो रही है जो उसे अपने जाल में फंसा रहा है। मंजरी का एक्सीडेंट आरोही ने नहीं बल्कि किसी और ने किया है।

अक्षरा पर लगेगा अपनी सास को जान से मारने का आरोप

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि जब मंजरी की हालत ठीक हो जाएगी तब अक्षरा और अभिमन्यु के एंगेजमेंट सेरिमनी की तैयारी होगी। इस इंगेजमेंट सेरेमनी के दौरान पूरा परिवार शामिल होगा लेकिन तभी वहां पुलिस आ जाएगी। पुलिस को देखकर सब हैरान हो जाएंगे। सब को यह जानकर जोर का झटका लगेगा कि एक्सीडेंट केस में आरोपी का हाथ था। लेकिन खुद को बचाने के लिए आरोही सारा इल्जाम अक्षरा पर डाल देगी। वह दावा करेगी कि अक्षरा ने अपनी सास की जान लेने की कोशिश की। वह अक्षरा के ऊपर हिट एंड रन केस का इल्जाम लगाएगी।

'