Today Breaking News

5 जिलों की 37 में से 31 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन को इस बार किसान आंदोलन के कारण पश्चिमी यूपी से भारी सफलता की उम्मीद थी। इसके विपरीत उसे पूर्वी यूपी यानी पूर्वांचल के जिलों में सफलता मिलती दिख रही है। दोपहर तीन बजे तक मिले रुझानों में समाजवादी पार्टी ने पांच जिलों आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ और बलिया की 37 में से 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुई थी। 

इसमें समाजवादी पार्टी आजमगढ़ और गाजीपुर में क्लीन स्वीप करती दिखाई दे रही है। इसके अलावा जौनपुर, मऊ और बलिया जैसे जिलों में उसे भारी सफलता मिलती दिख रही है। 

सपा गठबंधन के प्रत्याशियों ने आजमगढ़ की सभी दस सीटों पर बढ़त बरकरार रखी है। पिछली बार सपा को यहां की पांच सीटों पर सफलता मिली थी। चार पर बसपा और एक सीट पर भाजपा जीती थी।

इसी तरह गाजीपुर की सभी सात सीटों पर सपा गठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहीं की जहूराबाद सीट से ओमप्रकाश राजभर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। योगी सरकार में मंत्री गाजीपुर सदर सीट से प्रत्याशी संगीता बलवंत कुछ समय तक आगे रहीं लेकिन वह भी पिछड़ गई हैं। 

जौनपुर में 9 में से सात सीटों पर सपा गठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां की मल्हनी सीट पर भी बाहुबली धनंजय सिंह पीछे हो गए हैं। उन्हें सपा के लकी ने पछाड़ दिया है। यहां भाजपा प्रत्याशी केवल दो सीटों पर ही आगे चल रहे हैं।

मुख्तार अंसारी के जिले मऊ की चार में से तीन सीटों पर सपा आगे चल रही है। भाजपा केवल एक सीट पर आगे है। बलिया में सात में से चार पर सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा केवल दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बसपा एक सीट पर आगे है। बलिया में भी भाजपा के दो मंत्री उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ल पीछे चल रहे हैं।

आजमगढ की सीटें

मुबारकपुर 08 राउंड

भाजपा- 12621

सपा- 19983

बसपा- 14472

एआईएमआईएम - 15406


सगड़ी 12 राउंड

भाजपा- 23211

सपा- 34522

बसपा- 15919


निजामाबाद 18 राउंड

भाजपा-  28213

सपा- 51575

बसपा- 29717


लालगंज 22 राउंड

भाजपा- 45026

सपा- 54619

बसपा- 38385


मेहनगर  14 राउंड

भाजपा- 29060

सपा- 36764

बसपा- 21611


फूलपुर 19 राउंड

भाजपा-  41079

सपा- 55536

बसपा- 34331


मेहनगर में 18 राउंड

पूजा सरोज सपा : 46851

मंजू सरोज भाजपा : 39192

अतरौलिया 12 राउंड

भाजपा- 26177

सपा- 35746

बसपा- 19545

गाजीपुर की सीटें

जखनियां राउंड-10

सुभासपा वेदी राम 39284

भाजपा रामराज  31261

बसपा विजय कुमार 19739

सैदपुर राउंड-10

निषाद पार्टी-भाजपा सुभाष पासी 21464

सपा- अंकित भारती 28187

बसपा- विनोद कुमार 12318

गाजीपुर सदर 

संगीता बलवंत 24609

जै किशन  25610

राजकुमार गौतम 12109

जंगीपुर राउंड-12

सपा- वीरेंद्र यादव 38077

भाजपा- रामनरेश कुशवाहा 24666

बसपा- मुकेश सिंह 21922

जहूराबाद राउंड-19

सुभासपा- ओमप्रकाश राजभर 65579

भाजपा- कालीचरन राजभर 39874

बसपा- सैय्यद शादाब फातिमा 31843

मुहम्मदाबाद राउंड 14

सपा- सुहेब अंसारी 48557

भाजपा- अलका राय 35340

बसपा- माधवेन्द्र राय 13534

जमानियां

सपा- ओमप्रकाश सिंह 38145

भाजपा- सुनीता सिंह 26632

बसपा- युसुफ परवेज खां 14177

'