Today Breaking News

14 बाहुबलियों में सिर्फ 6 आगे; 3 बाहुबलियों की पत्नियां हुई पीछे, अब्बास अंसारी और विनय तिवारी भी पीछे

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. यूपी में वोटों की गिनती जारी है। चुनाव से पहले बाहुबलियों को पार्टी में शामिल करने और उन्हें टिकट देने को लेकर सभी पार्टियों में असंजस की स्थिति थी, लेकिन चुनाव से ठीक पहले स्थिति बदल गई। सपा-बसपा-भाजपा और कांग्रेस ने कुल मिलाकर 14 बाहुबलियों या फिर उनके परिवार के किसी एक व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है। इस वक्त उनकी क्या स्थिति है, आइए एक-एक सीट के बारे में बताते हैं...

कुण्डा सीट पर राजा भैया का हाल

राजा भैया को इस वक्त 12,942 वोट और गुलशन यादव को 10,424 वोट मिले हैं। बीजेपी की सिंधुजा मिश्रा को 3,170 वोट मिला है।

राजा भैया इस वक्त 2 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 7350 वोट मिले हैं।

ईवीएम खुलते ही राजा भैया सपा के गुलशन यादव से आगे हो गए।

बैलेट पेपर की गिनती में सपा के गुलशन यादव आगे चल रहे हैं।

प्रतापगढ़ की कुंडा सीट पर लगातार 6 बार से विधायक बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया निर्दलीय नहीं बल्कि अपनी पार्टी जनसत्ता दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। सपा ने उनके सामने गुलशन यादव को प्रत्याशी बनाया था। राजा और गुलशन पहले साथ थे।

मल्हनी सीट पर धनंजय सिंह का हाल

विजय मिश्रा को 4,289 वोट मिले हैं। उनसे ज्यादा सपा के राम किशोर बिंद को 7,315 और निषाद पार्टी के विपुल दुबे को 6,200 वोट मिले हैं।

धनंजय सिंह 1600 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें इस वक्त 2800 वोट मिल चुके हैं।

ईवीएम खुलने के बाद धनंजय सिंह आगे हो गए।

बैलेट पेपर काउंटिंग में सपा के लकी यादव आगे चल रहे हैं।

जौनपुर की मल्हनी सीट पर बाहुबली धनंजय सिंह जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। सपा ने सिटिंग विधायक लकी यादव को टिकट दिया है। मुलायम सिंह यादव ने पूरे चुनाव में सिर्फ दो सभा की है। पहली अपने बेटे अखिलेश यादव और दूसरी लकी यादव के लिए।

ज्ञानपुर सीट पर विजय मिश्रा का हाल

धनंजय सिंह आगे हो गए हैं। उन्हें 13,117 वोट और सपा के लकी यादव को 11,180 वोट मिला है।

विजय मिश्रा तीसरे नंबर पर पहुंचे, सपा के राम किशोर बिंद को 4700 वोट, निषाद पार्टी के विपुल दुबे को 4,355 और विजय मिश्रा को अब तक 2,577 वोट मिले हैं।

ईवीएम खुलने के बाद भी विजय मिश्रा आगे चल रहे हैं।

ज्ञानपुर सीट पर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के विजय मिश्रा बैलेट पेपर काउंटिंग में आगे चल रहे हैं।

भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट पर 2002 से अजेय रहे विजय मिश्रा प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के टिकट से प्रत्याशी हैं। वह इस वक्त आगरा जेल में बंद है। उनका पूरा चुनाव प्रचार उनकी पत्नी रामलली और बेटी रीमा मिश्रा ने संभाला। निषाद पार्टी ने इसबार विपुल दुबे को प्रत्याशी बनाया है…

फूलपुर पवई सीट पर रमाकांत यादव का हाल

रमाकांत यादव 1100 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 5,758 और बीजेपी के रामसूरत राजभर को 4,628 वोट मिला है।

रमाकांत यादव 1 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

सपा के रमाकांत यादव बैलेट पेपर काउंटिंग में आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ जिले की फूलपुर पवई सीट पर सपा ने बाहुबली रमाकांत यादव को प्रत्याशी बनाया है। 2017 में यहां इनके बेटे अरुणकांत यादव बीजेपी से विधायक बने थे। रमाकांत के सपा से आने के कारण बीजेपी ने अरुणकांत को प्रत्याशी नहीं बनाया है।

सैयदराजा सीट पर सुशील सिंह का हाल

सैयदराजा सीट पर सपा के मनोज सिंह 6800 वोट और सुशील सिंह 4793 वोट मिले हैं।

सपा के मनोज सिंह लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

सैयदराजा सीट पर सुनील सिंह पीछे चल रहे हैं। सपा के मनोज सिंह आगे चल रहे हैं।

चंदौली जिले की सैयदराजा सीट पर बाहुबली ब्रजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह बीजेपी के टिकट पर प्रत्याशी हैं। दूसरी तरफ उन्हें टक्कर सपा की तरफ से मनोज सिंह दे रहे हैं। 1 फरवरी को मनोज ने कहा था कि जितना वोट सुशील सिंह को मिलेगा उतने वोट से हरा दूंगा...

गोसाईगंज सीट पर अभय सिंह का हाल

सपा के अभय सिंह पहले नंबर पर बने हैं, उन्हें 6960 वोट और आरती तिवारी को 5234 वोट मिला है।

गोसाईगंज सीट पर अभय सिंह को 3291 वोट मिले, आरती तिवारी को अब तक 2477 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा है।

ईवीएम खुलने के बाद अभय सिंह 800 वोटों से आगे चल रहे हैं।

सपा के अभय सिंह गोसाईगंज सीट पर बैलेट पेपर की काउंटिंग में आगे चल रहे हैं।

अयोध्या जिले की गोसाईगंज सीट पर बाहुबली अभय सिंह सपा के टिकट से चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने बीजेपी ने बाहुबली खब्बू तिवारी की पत्नी आरती तिवारी को मैदान में उतारा है। फर्जी डिग्री के मामले में दोषी पाए जाने के कारण खब्बू की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी...

लोनी सीट पर मदन भैया का हाल

नंद किशोर गुर्जर 15,615 वोट से पहले नंबर पर हैं। मदन भैया 8957 वोट से पीछे चल रहे हैं।

नंदकिशोर गुर्जर को 12,369 और रालोद के मदन भैया को 5,524 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा के हाजी अकील चौधरी है।

लोनी सीट पर बीजेपी के नंदकिशोर गुर्जर आगे चल रहे हैं।

लोनी सीट पर रालोद के मदन भैया पीछे चल रहे हैं।

बागपत जिले की लोनी सीट पर बाहुबली नेता मदन भैया रालोद के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। यहां बीजेपी की तरफ से नंदकिशोर गुर्जर प्रत्याशी हैं। मदन भैया पर पुलिस पर फायरिंग, बूथ कैप्चरिंग, विधायक पर हमले जैसे कई आरोप हैं...

ये तो बाहुबलियों का हाल है, अब बाहुबलियों के बेटों का हाल जान लेते हैं…

नौतनवा सीट पर अमनमणि का क्या हाल

अमनमणि त्रिपाठी तीसरे नंबर पर, निषाद पार्टी के ऋषि को 9718, सपा के कौशल सिंह को 7,710 और अमनमणि को अब तक 6,202 वोट मिले।

ईवीएम की गिनती शुरू होने के बाद अमनमणि अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

बैलेट पेपर काउंटिंग में अमनमणि आगे चल रहे हैं।

महाराजगंज जिले की नौतनवा सीट पर बाहुबली अमरमणि के बेटे अमनमणि इस बार बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार निर्दलीय जीते थे। सपा ने यहां से कौशल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। दोनों नेताओं के बीच करारी टक्कर चल रही है…

मऊ सदर सीट पर अब्बास अंसारी का हाल

मऊ में अशोक सिंह को 2979 वोट और सुभासपा के अब्बास अंसारी को 2387 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा के भीम राजभर हैं उन्हें 1705 वोट मिले हैं।

ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होने पर अब्बास अंसारी पीछे हो गए हैं।

अब्बास अंसारी बैलेट पेपर काउटिंग में आगे चल रहे हैं।

मऊ जिले की सदर सीट पर पूर्वांचल के सबसे बड़े बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी सुभाषपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। 1996 से इस सीट पर मुख्तार अंसारी नहीं हारे हैं। इस बार बसपा ने भीम राजभर को टिकट दिया है...

चिल्लूपार सीट पर विनय तिवारी का हाल

चिल्लूपार सीट पर विनय तिवारी तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें 983 वोट मिले हैं। बीजपी के राजेश त्रिपाठी 3006 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं।

विनय तिवारी ईवीएम के वोटों की गिनती के शुरू होने पर बढ़त बनाए हुए हैं।

चिल्लूपाल सीट पर विनय तिवारी आगे चल रहे हैं।

गोरखपुर के बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय तिवारी चिल्लूपार सीट पर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 2017 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था। बीजेपी की तरफ से राजेश त्रिपाठी मैदान में हैं। राजेश ने हरिशंकर तिवारी को 2007 और 2012 के चुनाव में हराया था।

सहसवान सीट पर कुणाल यादव का क्या हाल

कुणाल यादव चौथे नंबर पर चले गए हैं।

कुणाल यादव सहसवान सीट पर पीछे चल रहे हैं।

बदायूं जिले की सहसवान सीट पर बाहुबली डीपी यादव ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल से अपने बेटे कुणाल यादव को प्रत्याशी बनाया है। डीपी कभी इसी सीट से विधायक हुआ करते थे। सपा ने ब्रिजेश यादव और बीजेपी ने डीके भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया था…

बाहुबलियों और उनके बेटों के बाद अब बाहुबलियों की पत्नियों के नतीजों पर नजर डालते हैं।

हमीरपुर सदर सीट पर राजकुमारी चंदेल का हाल

राजकुमारी सिंह 2619 वोट के साथ चौथे नंबर पर हैं। बीजेपी के मनोज प्रजापति 15,666 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं।

हमीरपुर सीट पर बीजेपी के मनोज प्रजापति को 10,423, सपा के राम प्रकाश प्रजापति को 8,623, बीएसपी को 6 हजार और राजकुमारी सिंह को 1749 वोट मिले हैं।

राजकुमारी चंदेल अभी भी पीछे चल रही हैं।

हमीरपुर सीट पर राजकुमारी चंदेल तीसरे नंबर पर चल रही हैं।

हमीरपुर जिले की सदर सीट पर कांग्रेस ने 5 लोगों की हत्या के दोषी अशोक सिंह चंदेल की पत्नी आरती चंदेल को प्रत्याशी बनाया है। 2017 में यहां अशोक सिंह ही जीते थे लेकिन दोषी साबित होने के बाद पार्टी ने उनकी पत्नी को टिकट नहीं दिया। भाजपा ने मनोज प्रजापति को प्रत्याशी बनाया है।

मेजा सीट पर नीलम करवरिया का हाल

नीलम करवरिया दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। संदीप पटेल को 7,200 वोट मिले, नीलम को 5,374 वोट मिले हैं।

नीलम करवरिया को इस वक्त 3,323 वोट मिले हैं, सपा के संदीप पटेल को 2,834 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा के सर्वेश तिवारी हैं।

नीलम करवरिया सपा के संदीप पटेल से आगे चल रही हैं।

मेजा में नीलम करवरिया बैलेट पेपर काउटिंग में आगे चल रही हैं।

प्रयागराज जिले की मेजा सीट पर विधायक जवाहर यादव हत्याकांड में सजा काट रहे उदयभान करवरिया की पत्नी बीजेपी के टिकट पर चुनाव में हैं। नीलम 2017 में भी यहां से जीती थी। सपा ने संदीप पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

गोसाईगंज सीट पर आरती तिवारी का हाल

सपा के अभय सिंह पहले नंबर पर बने हैं, उन्हें 6960 वोट और आरती तिवारी को 5234 वोट मिला है।

गोसाईगंज सीट पर अभय सिंह को 3291 वोट मिले, आरती तिवारी को अब तक 2477 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा है।

ईवीएम की गिनती शुरू होने के बाद आरती तिवारी पीछे हैं।

आरती तिवारी पीछे चल रही हैं।

अयोध्या की गोसाईगंज सीट पर बीजेपी ने बाहुबली खब्बू तिवारी की पत्नी आरती तिवारी को उतारा है। सपा के टिकट पर बाहुबली अभय सिंह चुनाव मैदान में हैं। यहां बराबरी की टक्कर देखी जा रही है।

'