Today Breaking News

Ghazipur Chunav Result News 2022: गाजीपुर की जहूराबाद से ओमप्रकाश राजभर आगे, जखनियां से बेदी राम आगे

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर. Ghazipur Assembly Chunav Result News 2022 गाजीपुर जिले में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। जिले की 7 विधानसभाओं के लिए मतदाताओं ने 7 मार्च को मतदान किया था। सुबह मतगणना का रुझान शुरू होने के साथ ही यूपी में सरकार बनाने की गुणा गणित जारी है। 

इस बार जिले में 59.12 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उम्‍मीद है कि रात आठ बजे तक सदर, जहूराबाद, मुहम्मदाबाद, जंगीपुर, जमानियां, सैदपुर व जखनियां विधानसभा सीटों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

राउंड संख्या- 01 जहूराबाद

दल प्रत्याशी प्राप्त

भाजपा- कालीचरण राजभर 2113

सुभासपा - ओमप्रकाश राजभर 4210

बसपा - शादाब फातिमा 2512

सुभासपा-सपा आगे

गाजीपुर जखनियां

दल प्रत्याशी प्राप्त

भाजपा - रामराज वनवासी 2068

सुभासपा - बेदी राम 3157

बसपा - विजय कुमार 1519

जमानिया 2 राउंड

सपा- ओमप्रकाश सिंह 8023

भाजपा-सुनीता सिंह 4749

बसपा- यूसुफ अली 1821

सपा आगे

विधानसभा क्षेत्र का नाम : जंगीपुर

भाजपा - रामनरेश 2100

सपा - विरेंद्र यादव 3253

बसपा - मुकेश सिंह 1785

विधानसभा क्षेत्र का नाम : जमानियां

भाजपा - सुनीता सिंह 4719

सपा - ओमप्रकाश सिंह 8024 3253

बसपा - परवेज खान 1821

राउंड संख्या- 01 जंगीपुर

भाजपा - रामनरेश 2100

सपा - विरेंद्र यादव 3253

बसपा - मुकेश सिंह 1785

- सुबह दस बजे मुहम्मदाबाद, जंगीपुर व जमानियां से सपा आगे।

- मुहम्मदाबाद में भाजपा की अलका राय 1955, सपा के सुहैब अंसारी 2934 मत। 

- गाजीपुर में सुबह 9: 45 बजे जमानिया से सपा के ओमप्रकाश सिंह- 3674 भाजपा - 2418, बसपा को 924 मत।

जिले में मंत्री संगीता बलवंत का सदर, जहूराबाद से सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, मुहम्मदाबाद से मुख्तार अंसारी का भतीजा सुहेब अंसारी व जमानियां से सपा के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह की सीटों का परिणाम चर्चा में है। पिछली बार सदर से संगीता बलवंत, जहूराबाद से भाजपा गठबंधन से ओमप्रकाश राजभर, मुहम्मदाबाद से भाजपा की अलका राय व जमानियां से भाजपा की सुनीता सिंह ने जीत हासिल की थी। सुबह से ही जंगीपुर मंडी समिति में बने मतगणना स्‍थल पर काउंटिंग टीमों के साथ विभिन्‍न दलों के मतगणना एजेंटों ने भी पहुंचकर अपने दलों के लिए परिणाम नोट करना शुरू कर दिया।

'