Today Breaking News

मेरी बहुत बदनामी हुई, जान दे दूँगी, भाजपा नेता संग कार में पकड़ी गई महिला ने खाना-पीना छोड़ा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बुलंदशहर. बुलंदशहर में भाजपा नेता के साथ कार में पकड़ी गई महिला अब सुसाइड करने की बात कह रही है। महिला का कहना है कि उसकी बहुत बदनामी हो गई है। इसका का असर उसके परिवार पर भी पड़ा है। उसका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इन सब आरोपों के साथ अब जीना नहीं चाहती।
पुलिस अफसर अब महिला की काउंसलिंग कर रहे हैं। यह बात एक पुलिस अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताई। वहीं, पुलिसकर्मियों का कहना है कि महिला इस मामले के बाद से बहुत परेशान है। उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया है।

इस मामले की तह तक जाने के लिए न्यूज़ टीम जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर महिला और भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि के गांव पहुंची। गांव में इस मामले में कोई भी बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। सभी यही कह रहे थे कि हमें इस बारे में कुछ नहीं पात। हमें इन सब बातों में न डालें।

पहले जानिए पूरा मामला
11 जुलाई को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि और महिला का एक वीडियो सामने आया था। इसमें दिख रहा है कि राहुल वाल्मीकि को लोगों ने कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। भीड़ देखकर राहुल वाल्मीकि अंडरगार्मेंट्स में कार से बाहर निकला।

मोबाइल कैमरा ऑन देखकर लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। साथ में मौजूद शादीशुदा महिला दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाती रही। इस वीडियो के सामने आने के बाद महिला ने 6 लोगों पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने उनमें से 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इनमें कैलावन गांव का प्रधान उमेश भी शामिल है।

अब पढ़िए भाजपा नेता, महिला और प्रधान के गांव से रिपोर्ट-
भाजपा नेता और महिला का घर 500 मीटर की दूरी पर है भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि और महिला का घर मोहल्ला चोक चेनपुरा में है। दोनों के घरों के बीच की दूरी 500 मीटर है। पहले हम लोग भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि के घर गए। वहां कोई भी हमसे बात करने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद हम महिला के घर भी गए, लेकिन वहां हमें कोई नहीं मिला। हमने गांववालों से पूछा कि क्या उन लोगों ने कभी महिला को भाजपा नेता के साथ देखा है? लेकिन, इस सवाल के किसी ने जवाब नहीं दिया।

प्रधान के गांववाले लोग बोले- दोनों गलत हैं मोहल्ला चोक चेनपुरा से निकलने के बाद हम लोग प्रधान उमेश के गांव कैलावन पहुंचे। प्रधान का गांव भाजपा नेता के घर से 5 किलोमीटर दूर है। इस गांव में महिला और भाजपा नेता को लेकर लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि दोनों गलत हैं। जब शिकायत हुई, तो प्रधान को फंसा दिया। पहले भी दोनों को साथ में देखा गया है। ये कोई पहली बार नहीं है।

प्रधान की मां बोली- मेरे बेटे पर लगे सारे आरोप झूठे गांववालों से बात करने के बाद हम लोग प्रधान के घर पहुंचे। घर पर हमें प्रधान उमेश की मां उर्मिला मिलीं। वह घर में पले जानवरों को चारा दे रही थीं। हमने उनसे इस मामले में बात की। उन्होंने कहा- मेरे बेटे पर लगे सारे आरोप झूठे हैं। आप पूरे गांव में जाकर उसके बारे में पता कर लो। मेरी बात तो लोगों को झूठ भी लग सकती है।
ये प्रधान का घर है। घर में पत्नी और बच्चे उमेश के आने का इंतजार कर रही है।
मां रोते हुए बोली- मेरे बेटा निर्दोष है। वो दोनों दोषी हैं, महिला गलत है। मेरे बेटे को रविवार को थाने ले गए थे। तब से वापस नहीं आया है। हम तो कोई भाग-दौड़ भी नहीं कर पा रहे। हमें कुछ पता ही नहीं। गांव के लोगों से मदद मांग रहे हैं। बस किसी तरह बेटा घर वापस आ जाए।

पड़ोसी बोला- उल्टा प्रधान के ऊपर ही कार्रवाई हो गई प्रधान के पड़ोसी सुधीर ने बताया- मुझे पता चला था कि कोई भाजपा नेता राहुल हमारे गांव के पास बने श्मशान घाट के पास एक कार में महिला के साथ गलत काम कर रहा है। यह चीज पहले हमारे गांव के बच्चों ने देखी। उन लोगों ने प्रधान को आकर सब कुछ बताया। इस मामले में उल्टा प्रधान के ऊपर ही कार्रवाई हो गई है। ये लोग तो जो वीडियो आया है, उसको तक गलत बता रहे हैं।

महिला ने FIR में क्या लिखा था, हूबहू पढ़िए-
7-8 महीने पहले की बात है। मैं और राहुल वाल्मीकि कैलावन गांव के पास कार में बैठे थे। तभी गांव के छोटेलाल और उमेश अपने 3 साथियों के साथ आ गए। तीनों ने राहुल वाल्मीकि को जातिसूचक गालियां दीं। जबरन कार का दरवाजा खुलवाकर हमें बाहर निकाला और अशब्द कहे।

गाली-गलौज करते हुए हमें श्मशान घाट के पास ले गए। ये सभी मेरे साथ गलत काम करना चाहते थे। इन लोगों ने राहुल की पैंट उतरवा दी। विरोध करने पर सबने हमें मारा-पीटा। फिर हमारी हालत खराब करके हमारे आपत्तिजनक वीडियो बना लिए।

इसके बाद से ये लोग वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हमसे मोटी रकम मांगते रहे। डर के कारण हमने डेढ़ लाख रुपए इन्हें किश्तों में दिए। इसके बाद ये लोग 3 लाख रुपए और मांगने लगे। जब हमने पैसे देने से इनकार किया, तो 11 जुलाई 2025 को इन्होंने वीडियो वायरल कर दिए।

इस मामले में सीओ मधुप सिंह का कहना है कि आरोपी प्रधान उमेश और छोटेलाल से पूछताछ की जा रही है। ललित अभी फरार है। महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। महिला के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महिला के घर में उसका पति और 2 बच्चे हैं। पति सफाई कर्मचारी है। प्रधान के घर में उसकी मां, पत्नी और 2 बच्चे हैं। प्रधान खेती-किसानी भी करता है।
 
 '