Today Breaking News

योगी सरकार के मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु के प्रथम वाराणसी आगमन पर बुलडोजर से हुआ स्वागत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 में राज्यमंत्री की शपथ लेने के बाद डा. दयाशंकर मिश्र दयालु बुधवार को काशी पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से करीब तीन घंटे देर से दयालु शाम पौने पांच बजे के करीब बाबतपुर चौराहे पर पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में उनका ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया। 

बाबतपुर के पास ही अखंड सिंह के नेतृत्व में बुलडोजर से स्वागत किया गया। हरहुआ में फ्लाई ओवर से काफिला जाने से कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। दयालु फिर लौटकर आए और उनका अभिवादन स्वीकार किया। गिलट बाजार में विद्यासागर राय, रणंजय सिंह ने, भोजूबीर में अंबरीष सिंह भोला, देवेंद्र मिश्र व बरवन यादव ने स्वागत किया। कचहरी पर इंडियन होम्योपैथिक आर्गनाइजेशन के सदस्यों ने अध्यक्ष डा. जेएन सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

वरुणाबृज के पास सोमनाथ विश्वकर्मा, जगदीश त्रिपाठी ने स्वागत किया गया। शिवपुर क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गिलट बाजार पर स्वागत करने वालों में बीजेपी के वरिष्ठ नेता विद्यासागर राय, अंबरीश सिंह भोला, जेपी सिंह, पवन पांडे, श्याम बाबू सेठ, राजकुमार जायसवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ता अपने हाथों में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लिए हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए राज्यमंत्री दयाशंकर का माल्यार्पण कर उनका अभिवादन करते नजर आए। वहीं इस दौरान एक कार्यकर्ता ने राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु को चांदी की गदा भेंट करते हुए उनका जोरदार अभिनंदन किया।

दयालु ने मिंट हाउस पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, नवरतन राठी आदि ने स्वागत किया। उन्होंने लहुराबीर में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा और सिगरा पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। उनका काफिला सिगरा स्थित लान में स्वागत सभा में तब्दील होकर सम्पन्न हुआ। यात्रा में गीतकार कन्हैया दुबे केडी, गायक अमलेश शुक्ला, हिमांशु शर्मा आदि साथ थे।

'