Today Breaking News

महंगा हुआ फोरलेन पर सफर, बढ़ गया टोल टैक्‍स- यहां जानें क‍िस टोल पर क‍ितना बढ़ा टैक्‍स

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. टोल प्लाजा पर नए वित्तीय वर्ष में गुरुवार की रात 12 बजे से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की टोल टैक्स की नई दरें लागू हो गईं। इससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर पांच से लेकर 85 रुपये तक महंगा हो गया है।

गोरखपुर में तीन टोल प्लाजा पर बढ़ा रेट

गोरखपुर जनपद में तीन टोल प्लाजा हैं। कालेसर-जगदीशपुर फोरलेन पर तेनुआ टोला प्लाजा, कालेसर- जंगल कौड़िया फोरलेन पर शेरपुर चमराह व सोनौली रोड पर नैनसर में टोल प्लाजा है। तीनों प्लाजा पर विभिन्न वाहनों के अलग-अलग टोल टैक्स निर्धारित किए गए हैं।

रात बारह बजे से लागू हुईं दरें

एनएचएआइ के परियोजना निदेशक सीएम द्विवेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की नई दरें लागू हो गई हैंं। कार और जीप के टोल टैक्स में पांच रुपये का इजाफा किया गया है। सबसे अधिक बढ़ोतरी ओवरसाइज वाहन के टोल में की गई है। इनमें एक तरफ के टोल में 85 रुपये की वृद्धि की गई है।

तेनुआ टोल प्लाजा की नई दरें

वाहन एकल यात्रा नई दर पुरानी दर वापसी यात्रा नई दर पुरानी दर

कार 90 85 140 125

छोटे कामर्शियल 150 135 225 205

बस, ट्रक (दो एक्सल) 315 285 470 425

तीन एक्सल वाहन 340 310 510 465

चार से छह एक्सल 490 445 735 665

सात एक्सल या अधिक 595 540 895 810


शेरपुर चमराह टोल प्लाजा की नई दरें

वाहन एकल यात्रा नई दर पुरानी दर वापसी यात्रा नई दर पुरानी दर

कार 45 45 70 65

छोटे कामर्शियल 75 70 115 105

बस, ट्रक (दो एक्सल) 160 145 240 220

तीन एक्सल वाहन 175 160 265 240

चार से छह एक्सल 250 330 380 340

सात एक्सल या अधिक 305 280 460 420

नैनसर टोल प्लाजा पर नई दरें

वाहन एकल यात्रा नई दर पुरानी दर वापसी यात्रा नई दर पुरानी दर

कार 35 30 50 40

छोटे कामर्शियल 55 45 80 70

बस, ट्रक (दो एक्सल) 115 95 170 145

तीन एक्सल वाहन 125 105 185 155

चार से छह एक्सल 175 140 265 225

सात एक्सल या अधिक 215 180 320 275।

'