ससुराल वालों की एंट्री होते ही नरक होगी अनुपमा की जिंदगी, कदम-कदम पर होगी बेइज्जती
गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. टीवी सीरियल अनुपमा में जल्द ही धमाकेदार मोड़ आने वाला है। समाज से लड़कर अनुपमा ने दूसरी शादी कर ही ली है और अपने ससुराल भी हंसी-खुशी पहुंच चुकी है। अनुज कपाड़िया उस पर प्यार लुटाने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रहा है। एक तरह से अनुपमा अभी अपनी सपनों वाली दुनिया जी रही है लेकिन यह नजारा जल्द ही बदलने वाला है। मेकर्स ने अनुपमा का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है और इसकी झलक देखते ही आप अगले ट्विस्ट को देखने के लिए बेताब से हो जाएंगे।
अनुपमा की जिंदगी में आएगा तूफान
सामने आए प्रोमो में अनुपमा अपनी भाभी के साथ एक मेगा स्टोर में सब्जियां और फल खरीद रही है। यहां पर हर एक चीज के दाम देखकर अनुपमा के होश उड़ रहे हैं। अनुपमा हर एक सामान का दाम सुनते ही चौंक जा रही है और यह भी बोलती जा रही है कि बाहर इन्हीं चीजों के दाम कम है। अनुपमा की भाभी उसके हाव-भाव देखकर उससे कह रही है कि कपाड़िया खानदान की नाक का सवाल है और वह इस तरह से रिएक्ट करना बंद कर दे।
अनुपमा अपनी बात पर टिकी रहती है और अपने मीडिल क्लास फैमिली के वसूलों की दुहाई देती है। कुल मिलाकर अब अनुपमा को नए परिवेश में आने का एहसास होगा। अभी तक अनुज कपाड़िया के साथ उसे काफी सहजता महसूस हो रही थी लेकिन अब उसे पूरे कपाड़िया परिवार के साथ रहना होगा। अबसे अनुपमा की नई अग्निपरीक्षा शुरू होगी।
अनुपमा में बैक टू बैक आएंगे कई ट्विस्ट
ससुराल वालों की एंट्री होने के साथ ही साथ अनुपमा की जिंदगी में कई और ट्विस्ट आने वाले हैं। एक ओर काव्या और वनराज शाह के तलाक से पूरा शाह परिवार हिल जाएगा। वहीं समर की नई गर्लफ्रेंड भी आफत बनकर लोगों का जीना दुश्वार कर देगी। आने वाले दिनों में अनुपमा में कई मजेदार मोड़ आने वाले हैं, जिसकी बदौलत दर्शकों के एंटरटेनमेंट का डोज डबल होने वाला है।
