Today Breaking News

एसपी ने जाना दुल्लहपुर थाने का हाल, की जांच - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बुधवार को चार घंटे तक दुल्लहपुर थाने (Dullahapur Thana) का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, बंदीगृह, मालखाना, लावारिस पड़े वाहनों के बारे में पूछताछ की। कार्यालय में रखे रजिस्टर की गहनता से जांच कर विभिन्न मुकदमों के बारे में दीवान से जानकारी ली और बरामद माल के बारे में बात की। उन्होंने साफ कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।

उन्होंने थाने में रखे शस्त्रों का निरीक्षण किया और उनके प्रयोग के बारे में मातहतों से पूछा। कार्यालय में रखे रजिस्टर की गहनता से जांच की। उन्होंने आय-व्यय रजिस्टर को भी देखा। उसमें अधिकतर मामलों का उल्लेख नहीं था। कहा कि सभी मामलों का उल्लेख अभिलेखों में होना चाहिए। इसके बाद सीसीटीएनएस कक्ष में कंप्यूटर से संबंधित जानकारी ली। 

उन्होंने महिला हेल्प डेस्क कक्ष में काउंटर पर बैठी महिला कांस्टेबल से पीड़ितों से मिले प्रार्थना पत्र का रजिस्टर मांगा, जो रजिस्टर में अंकित नहीं था। कम्प्यूटर में खराबी की बात कही गई। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क के सभी प्रार्थना पत्रों को कंप्यूटर में स्कैन करने का आदेश दिया। इस दौरान महिला महिला कांस्टेबल दीपिका सिंह पुलिस अधीक्षक के सामने आने पर घबराहट महसूस करने लगी।

इस पर एसपी ने साहस देते हुए कहा कि घबराने और डरने की कोई बात नहीं है। सभी मामलों को कंप्यूटर में स्कैन करना है। कार्रवाई के बाद उस पर रिपोर्ट लगाना है लेकिन प्रार्थना पत्र अपडेट नहीं था। उन्होंने अपने सामने ही दो पीड़ितों के मामले में मोबाइल फोन से काल कर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने थाने में जब्त व लावारिस वाहनों के बारे में पूछताछ की। 

अधिकतर वाहनों को कोर्ट की कार्रवाई पूरी करने के बाद नीलामी करने की बात कही। इसके पश्चात पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। सीओ गौरव कुमार सिंह, एसओ शैलेश कुमार मिश्र, एसआइ केशव यादव, रामसजन यादव, बृजमोहन मौर्य आदि थे। 

'